एक्सप्लोरर

BSF IG ने दी ऑपरेशन सिंदूर के बाद बने हालात की जानकारी, कहा- 'राजस्थान में पाकिस्तानी ड्रोन...'

Jodhpur News: BSF आईजी एमएल गर्ग ने बताया कि पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में, भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाकर पाकिस्तान में आतंकियों को नष्ट किया, जिससे युद्ध जैसे हालात बने.

Rajasthan News: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 निर्दोष लोगों को गोलियों से बोलकर मौत के घाट उतार दिया था. इस आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों को मिटाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चला कर पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवादियों के ठिकानों को नेस्तोनाबूद किया. इसके चलते भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति बन गई. वहीं अब बीएसएफ के आईजी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद बने हालात पर जानकारी दी. 

भारत-पाकिस्तान के बीच अभी सीजफायर किया गया. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद BSF आईजी एमएल गर्ग ने जोधपुर BSF हेड क्वार्टर पर मीडिया से बात करते हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और मौजूदा हालात की जानकारी दी.

'सीमा सुरक्षा बल ने अपना बखूबी योगदान निभाया'
उन्होंने कहा कि फ्रंटियर मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल, जोधपुर में बीएसएफ महानिरीक्षक एमएल गर्ग द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में दिये गये योगदान पर प्रेस वार्ता की. एम एल. गर्ग ने फ्रंटियर द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में सीमा सुरक्षा बल की परिचालन क्षमता, खुफिया समन्वय और बल के जवानों के अदम्य साहस की जानकारी देते हुए कहा कि 23 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हुए नृशंस आतंकवादी हमले को पड़ोसी देश द्वारा की गई एक कायराना हरकत थी. भारत सरकार ने 07/08 मई की मध्यरात्रि को 'ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया गया, जिसमें सीमा सुरक्षा बल ने अपना बखूबी योगदान निभाया. 

पाकिस्तान की ओर से लगातार की गई ड्रोन गतिविधियां
BSF आईजी ने कहा कि पहलगाम नरसंहार के पश्चात महानिदेशक सीमा सुरक्षा ने पश्चिमी सीमा पर संभावित खतरे का सटीक आकलन कर, बीएसएफ को पूरी तरह से तैयार रहने के लिए निर्देशित किया. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की ओर से राजस्थान के सीमावर्ती जिलों जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर में लगातार ड्रोन गतिविधियों की गई. हमारी एयरस्पेस की सुरक्षा को चुनौती देने के प्रयासों को राजस्थान फ्रंटियर, सीमा सुरक्षा बल ने भारतीय सेना व एयर फोर्स के साथ मिलकर तत्परता से विफल किया. 

लगभग 413 ड्रोन को कर दिया विफल 
सीमा सुरक्षा बल ने भारतीय सेना, वायु सेना व राजस्थान पुलिस के साथ समन्वय और तालमेल बनाए रखा. राजस्थान फ्रंटियर के संपूर्ण संचालन क्षेत्र श्रीगंगानगर से लेकर जैसलमेर तक BSF ने देश की सेनाओं के साथ आवश्यक और राजनीतिक सूचनाओं का त्वरित एवं निर्बाध आदान-प्रदान सुनिश्चित किया. जिसके चलते पाकिस्तान की ओर से किए ड्रोन हमले जो कि लगभग 413 ड्रोन को विफल कर दिया. वही पाकिस्तान की ओर से चाइनीज मिसाइलों का उपयोग किया गया जिनको मार गिराया गया. 

बीएसएफ ने सेना के साथ तालमेल रखते हुए अदम्य साहस दिखाया. हालाकि एंटी ड्रोन टेक्नोलॉजी पहले से विकसित कर दी थी क्योंकि मादक पदार्थो की तस्करी को रोकने लिए विकसित किया. इसी वजह से पाक हमले खास तोर पर ड्रोन हमले के लिए पहले से तैयार थे. आने वाले समय में विश्व के अधिकांश देश ड्रोन टेक्नोलॉजी का ही उपयोग कर रहे है. 

उन्होने कहा कि पाकिस्तान की इस कायराना हरकत के बाद पहली बार बहुत कम वक्त में सेना युद्ध के मोड में आ गई. बीएसएफ ,आर्मी व भारतीय एयरफोर्स ने बहुत ही कम समय में शौर्य दिखाया, जिसकी वजह से पाकिस्तान सीज फायर के लिए मांग करने लगा है. वर्तमान में सीजफायर हो रखा है.

हालांकि यह कब तक रहेगा नहीं कहा सकता है. इस बार सबसे बडी कामयाबी इसलिए मिली की राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ सेना का  साहस व जनता का विश्वास था. बीएसएफ देश की "प्रथम रक्षा पंक्ति" है और हम हर चुनौती को दुश्मन की आंखों में झांकते हुए स्वीकार करते है और सीमाओं पर चौकस रहते हैं. यह हमारा पवित्र कर्तव्य है कि हम अपनी जान की परवाह किए बिना देश की सुरक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दें. 

आखरी में BSF आईजी एमएल गर्ग ने कहा, 'भारत की सरहद को कोई छू नहीं सकता क्योंकि इसकी निगहबान है हम सब की आंखें.

ये भी पढ़ें: कर्नल सोफिया कुरैशी पर बयान देने वाले मंत्री विजय शाह को मदन राठौड़ की नसीहत, कहा- 'हमारी बहन...'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget