एक्सप्लोरर

Rajasthan News: चूरू से बीजेपी सांसद राहुल कस्वां कांग्रेस में होंगे शामिल, टिकट कटने से चल रहे हैं नाराज

Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान में बीजेपी ने फिलहाल 15 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के बाद चुरू के सांसद नाराज चल रहे हैं.

Rajasthan News: चूरू से बीजेपी सांसद राहुल कस्वां ( Rahul Kaswan) कांग्रेस में शामिल होंगे. दरअसल, बीजेपी की ओर से उनका टिकट काटे जाने के बाद से वह नाराज चल रहे हैं. राहुल कस्वां ने 2014 में इस सीट से पहली बार चुनाव जीता था और फिर 2019 में दोबारा इस सीट से निर्वाचित हुए थे. बीजेपी ने राहुल कस्वां की जगह पैरा एथलीट देवेंद्र झाझरिया (Devendra Jhajharia) को टिकट दिया है.

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है जिसमें चुरू समेत राजस्थान की 15 सीटों पर भी प्रत्याशी उतारा. अपना नाम सूची में न होने पर राहुल नाराज चल रहे हैं और सोशल मीडिया पर खुलकर नाराजगी जाहिर भी की. साथ ही शुक्रवार को शक्ति प्रदर्शन कर यह दिखाने की कोशिश की कि वह झुकने वाले नहीं हैं. राहुल कस्वां की जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी थी.

एक व्यक्ति से तय नहीं होगा चुरू का भविष्य- राहुल
अपने शक्ति प्रदर्शन की तस्वीर शेयर कर राहुल ने 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा था, ''इस असीम स्नेह व आशीर्वाद के लिए आभार मेरे लोकसभा परिवार. आपका साथ, आपका विश्वास और आपका आशीर्वाद ही मेरी ताकत है, इसे सदैव बनाए रखिएगा. इस लोकसभा परिवार की प्रगति के लिए, बेहत्तर भविष्य के लिए अनवरत संघर्ष करता रहूंगा, यह वादा रहा.'' उन्होंने नाराजगी भरे लहजे में कहा था कि कोई एक व्यक्ति चूरू लोकसभा के भविष्य को तय नहीं करेगा. इसका भविष्य यहां की जनता तय करेगी.

पहली बार रिकॉर्ड वोट से जीते थे राहुल
दो बार के सांसद राहुल कस्वां कस्वा पहली बार रिकॉर्ड 294,739 वोटों से जीते थे. बताया जाता है कि चुरू सीट पर यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है. उन्हें कांग्रेस के प्रताप पूनिया के सामने खड़ा  किया गया था. इसके पहले उनके पिता राम सिंह कास्वां यहां से सांसद थे. वह चार बार चूरू के सांसद रहे हैं. इस तरह से यह राहुल कस्वां की पारिवारिक सीट मानी जाती है. 

ये भी पढ़ेंRajasthan: 'जिन्हें कांग्रेस ने पहचान दी, वो आज मुश्किल वक्त में...', पार्टी छोड़ने वाले नेताओं के लिए और क्या बोले अशोक गहलोत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: एसएमएस अस्पताल में बड़ा हादसा, जर्जर बिल्डिंग का छज्जा गिरा, मलबे में दबने से एक की मौत
जयपुर के SMS अस्पताल में बड़ा हादसा, जर्जर बिल्डिंग का छज्जा गिरा, मलबे में दबने से एक की मौत
Rajasthan News: भरतपुर में बारिश बनी आफत, जलभराव से घरों में घुसा पानी; लोगों ने बेड पर बैठकर काटी रात
भरतपुर में बारिश बनी आफत, जलभराव से घरों में घुसा पानी; लोगों ने बेड पर बैठकर काटी रात
राजस्थान में करोड़ों रुपये का अवैध सोना जब्त, शातिरों की तस्करी का कारनामा देख पुलिस भी हैरान
राजस्थान में करोड़ों रुपये का अवैध सोना जब्त, शातिरों की तस्करी का कारनामा देख पुलिस भी हैरान
राजस्थान: कोटा की बिजली व्यवस्था पर फूटा ऊर्जा मंत्री का गुस्सा, KEDL अधिकारियों को लगाई फटकार
राजस्थान: कोटा की बिजली व्यवस्था पर फूटा ऊर्जा मंत्री का गुस्सा, KEDL अधिकारियों को लगाई फटकार

वीडियोज

Toyota Innova, The people’s favorite, from celebrities to families | #toyota #toyotainnova #autolive
Kalyan Banerjee Attacked: Hooghly में भीड़ ने TMC सांसद को घेरा | Mamata | Abhishek | West Bengal
Ghaziabad Surya Case: DCP सिटी ने एनकाउंटर से ठीक पहले का बताया सच! | Asad | Khora News | CM Yogi
South Stars को भगवान जैसा दर्जा क्यों देते हैं Fans? Janhvi Kapoor ने बताई वजह
Ghaziabad Surya Case: रोती हुई सूर्या की मां जो बोली...उसे सुनकर आंखों में आंसू आ जाएंगे! | Khora

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhishek Banerjee Attack: पहले चोर-चोर के नारे और फिर फेंके गए अंडे-पत्थर... सोनारपुर में कैसे शुरू हुआ अभिषेक बनर्जी पर अटैक?
पहले चोर-चोर के नारे और फिर फेंके गए अंडे-पत्थर... सोनारपुर में कैसे शुरू हुआ अभिषेक बनर्जी पर अटैक?
उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम, 3 श्रद्धालुओं की केदारनाथ में मौत, चारधाम यात्रा ठप
उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम, 3 श्रद्धालुओं की केदारनाथ में मौत, चारधाम यात्रा ठप
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: सुप्रीम कोर्ट
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: SC
पत्नी शोभिता के लिए नागा चैतन्य ने लिखी दिल की बात, बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर की अनसीन फोटोज
पत्नी शोभिता के लिए नागा चैतन्य ने लिखी दिल की बात, बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर की अनसीन फोटोज
IPL Winner Prize Money 2026: RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
ट्रंप को बड़ा झटका! ईरान जंग के बीच करीबी सनी जॉय नेल्सन ने छोड़ा व्हाइट हाउस, जानें वजह
ट्रंप को बड़ा झटका! ईरान जंग के बीच करीबी सनी जॉय नेल्सन ने छोड़ा व्हाइट हाउस, जानें वजह
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
1.5 करोड़ का रिटायरमेंट फंड और 1 लाख महीना निकासी, 20 साल बाद आपके पास कितना बचेगा पैसा?
1.5 करोड़ का रिटायरमेंट फंड और 1 लाख महीना निकासी, 20 साल बाद आपके पास कितना बचेगा पैसा?
Embed widget