एक्सप्लोरर

Locust Attack: राजस्थान में फिर लौटा लोकस्ट अटैक का खतरा, बीकानेर में सर्वे के दौरान मिलीं टिड्डियां

Rajasthan Locust Attack: टिड्डी विभाग द्वारा प्रदेश के कई इलाकों में पर नजर रखी जा रही है. एक से 15 जुलाई तक किए सर्वे के दौरान बीकानेर के सुरधना में टिड्डीयों की एक्टिविटी देखने को मिली.

Rajasthan News: पश्चिमी राजस्थान की सरहदीय सीमा के पास रेगिस्तान की धोरों की धरती पर एक बार फिर टिड्डी दल को लेकर खतरा मंडराने लगा है. पिछले दिनों टिड्डी विभाग के द्वारा एक से 15 जुलाई तक किए सर्वे के दौरान बीकानेर (Bikaner) जिले के सुरधना गांव में टिड्डीयों की एक्टिविटी देखने को मिली. इससे किसानों में हड़कंप मच गया है. हालांकि टिड्डी विभाग ने ये दावा किया है कि सर्वे के दौरान सरधना में कुछ मात्रा में ही टिड्डीयां मिली हैं.

टिड्डी विभाग ने ये भी कहा कि टिड्डियों का घनत्व कम होने के कारण खतरे वाली को बात नहीं है. अभी के हालात को देखते हुए ज्यादा खतरा नहीं है. जोधपुर टिड्डी कंट्रोल रूम इंचार्ज डॉक्टर बीएल मीणा ने एबीपी न्यूज को बताया कि हर साल टिड्डी दल के खतरे को देखते हुए सर्वे किया जाता है. इस बार भी एक से 15 जुलाई के मध्य किए गए सर्वे के दौरान बीकानेर के सरधना में टिड्डीयां देखी गई हैं. हालांकि टिडडी की मात्रा नहीं के बराबर है. इससे फिलहाल अभी कोई खतरा भी नहीं है. 

इन इलाकों में रखी जा रही नजर
उन्होंने बताया कि विभाग के द्वारा बीकानेर, बाड़मेर, जोधपुर और जालौर सहित आसपास के इलाकों पर नजर रखी जा रही है. पश्चिमी राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में इस साल अच्छी बारिश होने के कारण जमीन में नमी बनी हुई है, जिससे हरियाली बढ़ गई है. साथ ही डॉक्टर बीएल मीणा ने बताया कि टिड्डी दल के आने वाले रूट को भी देखा गया है. जिस रास्ते टिडडी दल भारत मे प्रवेश करता है. सऊदी अरब सहित सागर तट और आंतरिक भाग में किडनी और वयस्कों के समूह बैंड नियंत्रित किए गए हैं.

महीने में दो बार होता है सर्वे
उन्होंने बताया कि राजस्थान और गुजरात से सटे भारत-पाक सीमा से लगते इलाकों में नियमित रूप से सर्वे करवाया जाता है. इस साल 10 जिलों के सभी इलाकों में 155 स्पॉट देखे गए, जहां पर सर्वे किए गए हैं. इसमें बाड़मेर, जैसलमेर सम फलौदी बीकानेर, सूरतगढ़, चूरू, नागौर, जोधपुर, जालौर, गुजरात के पालनपुर और भुज में सर्वे किया गया है. वहीं बीकानेर टिड्डी विभाग के कंट्रोल रूम इंचार्ज डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि हमारे विभाग के द्वारा महीने में दो बार सर्वे करवाया जाता है. 

बरसात के बाद बढ़ता है टिड्डीयों का खतरा
उन्होंने बताया कि भारत पाकिस्तान की सीमा से जुड़े 10 जिलों में टिड्डीयों का सर्वे किया जाता है. उन्होंने बताया कि टिड्डी विभाग के द्वारा किए जाने वाले सर्वे में गुजरात का हिस्सा भी शामिल है. इस साल बारिश अच्छी होने के कारण जमीन में नमी और हरियाली को देखते हुए एक से 15 जुलाई तक सर्वे करवाया गया है. हमारे बीकानेर इलाके में टिड्डीयों की गतिविधि देखी गई है. उन्होंने बताया कि रेगिस्तानी इलाकों में मॉनसून के दौरान जून-जुलाई में बरसात के बाद से ही टिड्डीयों का खतरा बढ़ जाता है. 

 उन्होंने बताया कि थार में टिड्डीयां पाकिस्तान की तरफ से आती रही हैं, लेकिन अभी तक टिड्डीयां उस रूट पर कहीं नजर नहीं आ रही, जिससे राहत है. उन्होंने  कहा कि लेकिन सर्वे में राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में भारी बारिश के चलते टिड्डीयों का दल पनपने के लिए परिस्थितियां पूरी अनुकूल बनी हुई है.

Rajasthan University: राजस्थान विश्वविद्यालय में कुलपति के लापता होने के क्यों लगे पोस्टर? छात्र नेता ने निकाला नायाब तरीका

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया
अब 20 दिन में जारी होंगे किसी भी भर्ती परीक्षा के नतीजे, RPSC का बड़ा फैसला 
अब 20 दिन में जारी होंगे किसी भी भर्ती परीक्षा के नतीजे, RPSC का बड़ा फैसला 

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget