एक्सप्लोरर

Rajasthan University: राजस्थान विश्वविद्यालय में कुलपति के लापता होने के क्यों लगे पोस्टर? छात्र नेता ने निकाला नायाब तरीका

Rajasthan News: राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति इन दिनों चर्चा में हैं, क्योंकि छात्रनेता उन्हें लापता होने के पोस्टर लगा रहे हैं. साथ ही विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं.

Rajasthan University News: राजस्थान यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर इन दिनों चर्चा में हैं. उनके खिलाफ छात्र नेता हर दिन आंदोलन कर रहे हैं. उनका ऑफिस भी कई बार घेरा गया. छात्रनेताओं की एक शिकायत रहती है कि वीसी साहब दिखते नहीं. इसी बात को लेकर अब एक छात्रनेता हरफूल चौधरी (Harphool Choudhary) ने एक नायाब तरीका निकाल रखा है. हरफूल ने विवि परिसर में वीसी राजीव जैन (VC Rajeev Jain) के लापता होने के पोस्टर लगा दिए हैं.

इसके साथ ही उन्होंने एक लम्बी रैली निकालने का प्लान भी बना लिया है. वीसी साहब को विवि से बाहर निकल कर सैकड़ों पर छात्र नेता ढूंढेंगे. इसमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल होंगे. वहीँ जब इस मसले पर वीसी राजीव जैन संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं विवि से बाहर हूँ. आने के बाद बात करूंगा.

ये हैं इनकी मांगें 

हरफूल चौधरी ने बताया कि आज 12:30 बजे  राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में वीसी को ढूंढा जायेगा. क्योंकि, छात्रों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ छात्रसंग्राम एवं विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है. जिसमे मुख्य मांगें गर्ल्स छात्रावासों में सेनिट्री नेपकिन मशीन की व्यवस्था, छात्रावासों में कॉमर्शियल वॉशिंग मशीन लगाए जाने, 24X7 सीसीटीवी सर्विलेंस, 24X7कैंटीन, चिकित्सकीय परामर्श व्यवस्था, पुनर्मूल्यांकन के नाम पर छात्रों से विश्वविद्यालय द्वारा वसूली जा रही फीस, सुरक्षा के लिए मुख्य द्वार पर बैरियर लगवाने, कल्चर सोसाइटी समेत ये मांगे वीसी से की जानी है. 

पहले भी चर्चा में रहे हैं हरफूल 

छात्र नेता हरफूल चौधरी पहले भी चर्चा में रहे हैं. उन्होंने विवि परिसर में जमीन में समाधि ले ली थी. अब इस बार इस नायब तरीके के लिए भी हरफूल चर्चा में है. और अब वीसी से इन मांगों को रखने के लिए उन्हें ढूंढा जा रहा है. राजस्थान यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स ग्राउंड में बड़ी संख्या में छात्र जुटेंगे. यहीं से दोपहर में छात्रों का बड़ा काफिला निकलेगा.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: IPS बीजू जॉर्ज होंगे जयपुर पुलिस के नए मुखिया, आनंद श्रीवास्तव का इस पद हुआ तबादला

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव, नवजात की मौत
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget