एक्सप्लोरर

Bhatarpur Triple Murder: तीन भाइयों के मर्डर का मुख्य आरोपी अलीगढ़ से गिरफ्तार, बाकी दो की तलाश में जुटी पुलिस

Rajasthan News: पुलिस द्वारा तीन मुख्य आरोपियों पर 5-5 हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था. आरोपी अकरावाद थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में छुपा हुआ था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की.

Bhatarpur Triple Murder Case: राजस्थान के भरतपुर जिले के कुम्हेर थाना इलाके के सिकरौरा गांव में दोस्त द्वारा दोस्त के परिवार पर फायरिंग कर ट्रिपल मर्डर के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी लाखन का साथ देने वाले आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने फायरिंग कर तीन लोगों की हत्या करने और दो महिलाओं सहित तीन लोगों को घायल करने के मामले में लाखन, नीरज और मनीष को मुख्य आरोपी माना है.

पुलिस द्वारा तीन मुख्य आरोपियों पर 5-5 हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था. जिसमें एक आरोपी 5 हजार का इनामी नीरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बीते 26-27 नवंबर की रात को करीब 1 बजे लाखन ने अपने साथियों के साथ मिलकर गजेंद्र के परिवार पर ताबतोड़ फायरिंग कर दी. फायरिंग में गजेंद्र सहित उसके दो भाइयों ईश्वर और समंदर की मौत हो गई थी. वहीं गजेंद्र का बेटा टेनपाल उसकी पत्नी और मां गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

अलीगढ़ से हुआ गिरफ्तार

पुलिस द्वारा मुख्य आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही थी. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नीरज उत्तर प्रदेश में छुपा हुआ है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कई जगह दबिश दी. पुलिस को नीरज का मामा के सुसराल में छुपे होने की जानकारी मिली. पुलिस की टीम नीरज को ढूंढते हुए टिकैत पहुंची, लेकिन उससे पहले नीरज वहां से भाग गया. उसके बाद पुलिस हाथरस के आसपास के इलाकों में दबिश देती रही. कल पुलिस को सूचना मिली थी कि नीरज अलीगढ़ के अकरावाद थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में छुपा हुआ है.

सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें प्राइवेट वाहनों से मोहनपुर गांव पहुंची और जहां नीरज छुपा हुआ था उस जगह को घेर लिया. वहां से नीरज को गिरफ्तार कर लिया गया और उससे पूछताछ की. पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में नीरज ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया. इसके अलावा नीरज ने वारदात से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं.

पुलिस की पूछताछ में नीरज ने कई बड़े खुलासे किए हैं. पुलिस को बदमाशों की तलाश के दौरान पता लगा कि वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश दो अलग-अलग भागों में बंट गए. नीरज अपने रिश्तेदारों से संपर्क साधकर कहीं छुपने की तलाश कर रहा था. लाखन और मनीष के रूपवास के इलाकों में छुपे होने की खबर मिली. अब पुलिस जल्दी ही आरोपी लाखन और मनीष को भी गिरफ्तार करेगी.

Rajasthan News: क्या सचिन पायलट को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का सपोर्ट है? खुद दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget