एक्सप्लोरर

भरतपुर के जेल में कैदी ने लगाई फांसी, जेल प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप

Bhartpur News: भरतपुर जेल में पॉक्सो के दोषी राजवीर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए करौली पुलिस और जेल प्रशासन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है.

Rajasthan Suicide Case: राजस्थान के भरतपुर जिले के सेवर स्थित सेंट्रल जेल में 21 मई को फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले कैदी राजवीर के शव का पोस्टमार्टम आज किया गया. दो दिन से मृतक कैदी के परिजन करौली में प्रदर्शन कर रहे थे. दो दिन बाद आज पुलिस और मृतक कैदी के परिजनों के बीच सहमति बनी. इस दौरान कैदी के परिजनों ने करौली पुलिस और सेवर जेल प्रशासन पर कई आरोप लगाए.

दरअसल, राजवीर को करौली कोर्ट ने पॉक्सो के मामले में मरते दम तक जेल में रहने की सजा सुनाई थी. 3 मई को जलने की शिकायत पर जेल प्रशासन द्वारा राजवीर को आरबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया था. 4 मई की रात को राजवीर जिला आरबीएम अस्पताल के जेल वार्ड से फरार हो गया था .

19 मई को करौली पुलिस ने राजवीर को पकड़कर भरतपुर की मथुरा गेट थाना पुलिस के हवाले कर दिया था. जिसके बाद 20 मई को राजवीर को कोर्ट में पेश कर उसे फिर से जेल भेज दिया था . 21 मई को राजवीर ने जेल की बैरक नं.5 में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

परिजनों ने लगाया आरोप
मृतक कैदी रावी उर्फ़ राजवीर के भाई ओमप्रकाश निवासी नाहरगढ़ थाना सदर करौली ने आरोप लगाते हुए बताया कि राजवीर के गले में जो निशान है वह गमछे का नहीं लगता है. हमें संदेह है कि राजवीर की हत्या कर उसके शव को लटकाया गया है. राजवीर के शव को देखकर लगता है की उसे बहुत प्रताड़ित किया गया है. जब करौली पुलिस ने राजवीर को पकड़ा था तो, उन्होंने भी उसे उसे पीटा होगा. उसके बाद जेल प्रशासन ने भी उसे पीटा है.

क्या कहना है पुलिस का 
आईपीएस पंकज यादव ने बताया है की सेवर जेल में पॉक्सो की सजा काट रहे कैदी राजवीर ने जेल में  फांसी लगाकर आत्महत्या ली. जिसके शव का आज पोस्टमार्टम करवाया गया है. ऐसे मामले में ज्यूडीशियरी जांच होती है. परिवार वालों को भी आश्वस्त किया जाता है. राजवीर के परिजनों ने सेवर थाना पुलिस को शिकायत दे दी है. मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी से बचाने के लिए जयपुर के मंदिर में राधारानी-श्रीकृष्ण पर जल वर्षा, जानें क्या है पौराणिक मान्यता?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वक्फ जमीन फर्जीवाड़े में पुलिस पर उठे सवाल, मास्टरमाइंड पर बढ़ाई इनाम की रकम
वक्फ जमीन फर्जीवाड़े में पुलिस पर उठे सवाल, मास्टरमाइंड पर बढ़ाई इनाम की रकम
राजस्थान: जीवित व्यक्ति का वोटर लिस्ट से कटा नाम, SDM ने दिए जांच के आदेश
राजस्थान: जीवित व्यक्ति का वोटर लिस्ट से कटा नाम, SDM ने दिए जांच के आदेश
राजस्थान में पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप बरामद, दो युवक पकड़े
राजस्थान में पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप बरामद, दो युवक पकड़े
जयपुर में गरबा पंडालों के बाहर पोस्टर पर बवाल! गैर-हिंदुओं की एंट्री बैन
जयपुर में गरबा पंडालों के बाहर पोस्टर पर बवाल! गैर-हिंदुओं की एंट्री बैन

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब से दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोल- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब से दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोल- थैंक्यू
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget