एक्सप्लोरर

Bharatpur News: भरतपुर में दर्दनाक हादसा! नदी में नहाने उतरे एक ही गांव के 7 युवकों की डूबने से मौत

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर के कई गांवों में इस वक्त बाढ़ का अलर्ट जारी है क्योंकि बांध से पानी छोड़ा गया है. इस बीच भरतपुर के एक गांव में बड़ा हादसा हो गया है.

Bharatpur News: भरतपुर के एक गांव में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक ही गांव के सात युवक नदी में नहाते वक्त डूब गए और उनकी मौत हो गई. यह घटना बयाना तहसील के श्रीनगर गांव में हुई है. पंचायत समिति के अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है. 

पंचायत समिति के विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि श्रीनगर गांव के 8 युवक बाणगंगा नदी में नहाने गए थे. नदी में एक गड्ढा था और इसका अंदाजा उन्हें नहीं था. इस गहराई में सात युवक डूब गए और उनकी मौत हो गई. जबकि इनमें से एक युवक बच गया और उसने गांव वापस आकर इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी. 

ग्रामीणों ने नदी से निकाला सात शव
आनन-फानन में ग्रामीण में घटनास्थल पर पहुंचे और सभी सात शवों को नदी से बाहर निकाला गया. सभी युवकों शव एक ही जगह बरामद हुआ है. जानकारी मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शवों को झील का बाड़ा अस्पताल ले जाया गया जहां उनका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा. ऐसी जानकारी भी सामने आई है कि ये युवक यहां रील बनाने के लिए आए थे. 

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. यह जानकारी भी नहीं मिल पाई है कि क्या स्थानीय लोगों को नदी में मौजूद उस गड्ढे की जानकारी थी या नहीं. उधर, एक साथ सात युवकों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है और जिन घरों ने अपने बेटे खोए हैं वहां लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

भरतपुर के गांवों में बाढ़ का खतरा
बता दें कि इस वक्त भरतपुर के गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है. यहां पांचना बांध के छह गेट खोल दिए गए हैं और 35000 क्यूसेक पानी गंभीर नदी में छोड़ा गया है जिससे जलस्तर बढ़ गया है. दूसरी तरफ यहां बारिश का दौर भी जारी है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे तटीय क्षेत्रों से दूर रहें.

ये भी पढे़ं- कांग्रेस MP संजना जाटव की सुरक्षा करेंगे कॉन्स्टेबल पति, बनाया अपना PSO, बोलीं- 'सांसद बनने के...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की अजमेर सेंट्रल जेल में बिगड़ी तबीयत, भूख हड़ताल पर था सचिन
लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की अजमेर सेंट्रल जेल में बिगड़ी तबीयत, भूख हड़ताल पर था सचिन
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
झुंझुनूं: गला रेतकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, युवक ने फिर खुद भी लगाई फांसी
झुंझुनूं: गला रेतकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, युवक ने फिर खुद भी लगाई फांसी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget