एक्सप्लोरर

कांग्रेस MP संजना जाटव की सुरक्षा करेंगे कॉन्स्टेबल पति, बनाया अपना PSO, बोलीं- 'सांसद बनने के...’

Sanjana Jatav News: राजस्थान के भरतपुर से कांग्रेस सांसद संजना जाटव की सुरक्षा में उनके कॉन्स्टेबल पति कप्तान सिंह को सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) बनाकर तैनात किया गया है.

Sanjana Jatav Husband: राजस्थान के भरतपुर से कांग्रेस सांसद संजना जाटव का नाम अक्सर सुर्खियों में रहता है. एक बार फिर ऐसी वजह सामने आई है जिससे संजना जाटव ही नहीं उनके पति भी चर्चाओं में है. दरअसल, संजना जाटव पहली ऐसी सांसद बनी है जिनकी सुरक्षा में उनके पति ही तैनात रहेंगे. अलवर एसपी आनंद शर्मा के आदेश पर सांसद के कॉन्स्टेबल पति को उनका पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) बनाया गया है. 

जिसपर सांसद संजना जाटव की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि मेरे पति मेरी ताकत है अब वे ड्यूटी के दौरान भी मेरे साथ रहेंगे. वे पहले भी मेरे साथ थे और अब भी मेरे साथ हैं. वही मेरी ताकत है. संजना जाटव ने कहा सांसद बनने के बाद भी कुछ नहीं बदला, बस काम बढ़े हैं लेकिन व्यवहार आज भी वही है. जब संजना के पति कप्तान सिंह से बात हुई तो उन्होंने कहा कि हमारे साथ सांसद ज्यादा सहज महसूस करेगी. हमें उनकी सुरक्षा में काम करके बहुत अच्छा लग रहा है. पिछले एक महीने पहले हमने अनुमति मांगी थी. जिसपर पुलिस विभाग ने आदेश दे दिया था. अब वो लगातार अपने काम में लगे हुए है.

संजना जाटव की 18 साल की उम्र में हुई थी शादी
बता दें कि संजना जाटव राजस्थान की सबसे कम उम्र की सांसद है. उनकी शादी 18 साल की उम्र में अलवर जिले के कठूमर के रहने वाले कप्तान सिंह से हुई थी. उनके ससुर हरभजन सिंह की वजह से संजना जाटव की राजनीति में एंट्री हुई. उनके ससुर कॉन्ट्रैक्टर हैं और बड़े ससुर सरपंच रह चुके हैं. उनके परिवार का राजनीति में हस्तक्षेप होने की वजह से अलवर के वार्ड नंबर 29 से संजना ने 2021 में पहली वार चुनाव लड़ा था और इस चुनाव में उनकी जीत भी हुई. 

इसके बाद 2023 में कठूमर विधानसभा से चुनाव लड़ा लेकिन 409 वोटों से हार का सामना करना पड़ा. कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में उनपर विश्वास जताया और भरतपुर से टिकट दिया. इस चुनाव में वे कांग्रेस की उम्मीदों पर खरा उतरी और 51 हजार वोटों से जीत दर्ज की. सांसद बनने के संजना जाटव ने कहा कि वे संसद में अपने क्षेत्र की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाएंगी. संजना जाटव को सचिन पायलट गुट की नेता माना जाता है. सचिन पायलट ने उनके लिए चुनाव प्रचार भी किया था. विधानसभा चुनाव में हार होने के बाद सचिन पायलट ने उन्हें लोकसभा का टिकट दिलवाया. जबकि संजना को टिकट मिलने से कांग्रेस का एक धड़ा नाराज था. 

यह भी पढ़ें: 2000 km तक पीछा, 7 हजार मोबाइल नम्बरों की कॉल डिटेल जांच, भीलवाड़ा में ट्रक लुटेरा गैंग का खुलासा

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget