एक्सप्लोरर

Rajasthan: बारां में मूसलाधार बारिश, नदी-नाले उफान पर, स्कूल-कॉलेज दो दिन रहेंगे बंद

Heavy Rainfall News: बारां में दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं. सड़कों और बाजारों में पानी भरने से लोग परेशान हैं. कलेक्टर ने 22-23 अगस्त को स्कूल-कॉलेज में अवकाश घोषित किया.

बारां जिले में पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है. शहर की सड़कों और बाजारों में पानी भर गया है. नदी-नाले फिर से उफान पर हैं. भारी बारिश की वजह से जिला प्रशासन ने सावधानी बरतते हुए 22 और 23 अगस्त को सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है.

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि बारिश और अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए दो दिनों का अवकाश दिया गया है. इससे छात्र-छात्राओं को घर में रहना पड़ेगा और स्कूल-कॉलेजों की पढ़ाई फिलहाल रुकी रहेगी.

नदी-नाले उफान पर, हालात खराब

बारां जिले में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद से नदी और नाले पहले ही उफान पर थे, और इस बार की बारिश ने स्थिति और बिगाड़ दी है. कई निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

शहर में जलभराव, बाजार प्रभावित

प्रताक चौक और धर्मादा संस्था चौराह जैसे प्रमुख स्थानों पर जलभराव हो गया है. इससे शहर में लोगों को बाजार में आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है. दुकानदार भी अपने व्यवसाय में प्रभावित हो रहे हैं. कई मार्ग बंद होने और पानी जमा होने की वजह से आम नागरिकों को इधर-उधर जाने में दिक्कत हो रही है.

जिले के सभी तालाब, नदी और नाले पहले से ही पानी से लबालब थे. इस बार की बारिश के बाद कई बांधों के किनारे झलकने लगे हैं और प्रशासन ने चेतावनी जारी की है कि कोई भी व्यक्ति नदी-नालों के पास न जाए. यदि पुलिया पर पानी भरा हो तो उस पर से गुजरना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है.

जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया है. कई जगह पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है ताकि आपात स्थिति में लोगों की मदद की जा सके. लोगों से अपील की गई है कि वह बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें.

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने जिले में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना जताई है. लोगों से अनुरोध किया गया है कि वह नदी-नालों और तलहटी इलाकों में जाने से बचें और बारिश के दौरान वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बोरवेल हादसा: गहरे गड्ढे में फंसा 9 साल का भोमाराम, 20 घंटे बाद भी नहीं आया बाहर
जोधपुर बोरवेल हादसा: गहरे गड्ढे में फंसा 9 साल का भोमाराम, 20 घंटे बाद भी नहीं आया बाहर
राजस्थान में मूंगफली के बीजों में बड़ी गड़बड़ी, 15 में से 14 नमूने फेल
राजस्थान में मूंगफली के बीजों में बड़ी गड़बड़ी, 15 में से 14 नमूने फेल
'BAP तो BJP की B-टीम है', राजकुमार रोत की पार्टी पर कांग्रेस विधायक का आरोप
'BAP तो BJP की B-टीम है', राजकुमार रोत की पार्टी पर कांग्रेस MLA का आरोप
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget