एक्सप्लोरर

Rajasthan: RGHS घोटाले को लेकर सरकार ने उठाया सख्त कदम, 5 डॉक्टरों समेत 9 कर्मचारी निलंबित

RGHS Scam: राजस्थान में आरजीएचएस घोटाले में सरकार ने अनियमितताओं के चलते 5 डॉक्टरों समेत 9 स्वास्थ्यकर्मियों को निलंबित कर दिया है. इससे पहले भी योजना में गड़बड़ियों की शिकायतें आ रही थीं.

राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है. सरकार ने राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना में कथित अनियमितताओं के लिए पांच डॉक्टरों समेत नौ कर्मियों को निलंबित कर दिया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. इसमें आयुर्वेद डॉक्टरों और तीन एलोपैथी डॉक्टरों के साथ-साथ चार अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

यह कोई पहली बार नहीं है, जब इस योजना में गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आई हैं. इससे पहले भी इस स्कीम के तहत अनियमितताओं को लेकर कार्रवाई की गई थी. लेकिन, एक बार फिर चिकित्सा विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाया है.

लंबे समय से शिकायतें मिलने के बाद कारवाई 

इस मामले में सरकार की ओर से पहले ही आरजीएचएस योजना में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे. इसके बावजूद, विभिन्न स्तरों पर हितधारकों द्वारा अनियमितताओं की शिकायतें लगातार मिल रही थीं.

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री राठौर ने बताया कि इसके अलावा, एक निजी अस्पताल, एक मेडिकल स्टोर, तीन डॉक्टरों और एक योजना कार्डधारक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

राठौर ने बताया कि आरजीएचएस के तहत विभिन्न स्तरों पर हितधारकों से अनियमितताओं की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं. इन शिकायतों की गहन जांच की गई और पुष्टि होने के बाद सख्त कार्रवाई शुरू की गई.

डॉक्टरों और कर्मचारी के खिलाफ भी FIR दर्ज 

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बताया कि नौ कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. राजस्थान राज्य स्वास्थ्य आश्वासन एजेंसी के सीईओ हरजी लाल अटल के अनुसार, निलंबित किए गए कर्मियों में शामिल हैं: डॉ. कविता धनखड़ और डॉ. पवन जांगिड़ (आयुर्वेद, चूरू), डॉ. मनीषा (सीएचसी बिबरानी, ​​खैरथल-तिजारा), डॉ. नरसीलाल पचौरी (जिला अस्पताल, अलवर), डॉ. कपिल भारद्वाज (टीबीसी, अलवर).

इसके साथ ही कंपाउंडर मदन मोहन पांडे (आयुर्वेद औषधालय, नाहरी का नाका, जयपुर) और चंद्रशेखर जाटव (आयुर्वेद औषधालय, बालेटा, अलवर), परिचारक मोहसिन खान (उप निदेशक कार्यालय, आयुर्वेद, जयपुर) और सहायक प्रशासनिक अधिकारी महेश कुमार महावर (जल संसाधन विभाग).

अटल ने बताया कि राजस्थान पेंशनर्स एसोसिएशन मेडिकल स्टोर (अलवर), मित्तल अस्पताल, तीन डॉक्टरों और एक कार्डधारक कर्मचारी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget