एक्सप्लोरर

Rajasthan: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर दर्ज FIR पर देवकीनंदन ठाकुर बोले- 'ऐसा क्या हो गया कि हमारे भाई...'

Udaipur : उदयपुर में पुलिस ने बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ कथित रूप से धार्मिक भावनाएं भड़काने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की है. जाने कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर ने इसे लेकर क्या कहा.

Udaipur News: उदयपुर शहर के गांधी ग्राउंड में नव संवत्सर पर हुई धर्मसभा में धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. कई हिंदू संगठन एफआईआर खारिज करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, संभागीय आयुक्त और आईजी तक को ज्ञापन दे चुके हैं. साथ ही प्रदर्शन भी कर चुके है. अब इस नव संवत्सर की धर्मसभा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ आए कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने भी प्राथमिकी दर्ज किए जाने को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि संतों का सम्मान होना चाहिए, ना कि अपमान. साथ ही यह भी कहा कि ऐसा क्या हो गया कि इतनी जल्दी हमारे भाई धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ उदयपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया. 

ये कहा कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने

देवकीनंदन ठाकुर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज हुई है, यह एक कानूनी विषय है, इसमें कानूनी सलाह ली जाएगी. लेकिन सोचने पर एक बात सामने आ रही है कि यह हिन्दू नववर्ष का उत्सव था. वहां जब हम गए तो वहां के स्थानीय लोगों ने कई चीजें बताई. जो महाराणा प्रताप का किला (कुम्भलगढ़ किला) है, वहां सरकार की जिम्मेदारी है कि वहां जो लोग अनऑथराइज्ड ढंग से रहते हैं, उन्हें वहां से हटाकर अच्छी जगह दे दे,

पुरातन संपत्ति पर कोई अधिकार जमाकर बैठा है तो न्याय होगा या नहीं ?

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि न्याय कीजिए, किला किसका है ? महाराणा प्रताप का है ना ? वे किससे लड़े थे जानते हैं न ?  तो न्याय कीजिए. हम हिन्दू राष्ट्र की मांग क्यों कर रहे हैं, ताकि सभी के साथ न्याय हो. अब आप एक ही समुदाय के साथ अन्याय करते ही चले जाओगे तो सही नहीं है. कोई पुरातन संपत्ति पर अधिकार जमाकर बैठा है तो न्याय होगा कि नहीं, लेकिन न्याय नहीं हो रहा है. दूसरी बात, जब कन्हैयालाल की उदयपुर में हत्या हुई थी तो एफआईआर कितने दिनों में हुई थी. अब जब हिन्दू नववर्ष पर सभा हुई, वहां किसी ने जवाब मांगा, किसी कुछ बातें बताईं. उस पर हमारे भाई ( धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री) ने कुछ कह दिया तो तुरंत एफआईआर दर्ज कर दी, यह एक सोचनीय विषय है.

देवकीनंदन ठाकुर ने कहा, "मैं पूछना चाहूंगा कि भारत के साधु-संतों पर एफआईआर दर्ज करने की इतनी जल्दी क्यों है? ऐसे भी कई लोग हैं, जिन पर केस दर्ज है, जिनके सामने पुलिस देखती तक नहीं है. हम कानून और संविधान का सम्मान करते हैं, गहलोत जी मेरे हैं, हिन्दू हैं, सनातनी हैं, निवेदन करना चाहूंगा कि संतो पर एफआईआर होना सही नहीं है. संतों का सम्मान होना चाहिए, अपमान नहीं."

ये भी पढ़ें:  Ram Navami 2023: रामनवमी पर कुछ अनोखा कर रहे डूंगरपुर के लोग, सड़क पर बन रही 3 km रंगोली, देखें खूबसूरती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP राज्यसभा चुनाव: राजभर की पार्टी का दावा, 'सपा तीसरा उम्मीदवार नहीं उतार रही क्योंकि...'
UP राज्यसभा चुनाव: राजभर की पार्टी का दावा, 'सपा तीसरा उम्मीदवार नहीं उतार रही क्योंकि...'
गुलाबी सर्दी के सीजन में राजस्थान में बरस रही आग, तापमान पहुंचा 43 डिग्री के पास
गुलाबी सर्दी के सीजन में राजस्थान में बरस रही आग, तापमान पहुंचा 43 डिग्री के पास
कोटा में पीएम आवास योजना की किश्त के लिए रिश्वत, संविदाकर्मी गिरफ्तार
कोटा में पीएम आवास योजना की किश्त के लिए रिश्वत, संविदाकर्मी गिरफ्तार
राजस्थान: पंचायती चुनाव का बदला कार्यक्रम, धनतेरस पर नहीं होगी वोटिंग
राजस्थान: पंचायती चुनाव का बदला कार्यक्रम, धनतेरस पर नहीं होगी वोटिंग

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भीड़ देखकर दूर खड़ी थीं बहन, आकाशवाणी के गेट से राहुल ने लगाई आवाज- 'प्रियंका...'
भीड़ देखकर दूर खड़ी थीं बहन, आकाशवाणी के गेट से राहुल ने लगाई आवाज- 'प्रियंका...'
पंजाब: PCS अफसर बताकर AAP नेता से की थी शादी, अब जेवर लेकर दुल्हन फरार
पंजाब: PCS अफसर बताकर AAP नेता से की थी शादी, अब जेवर लेकर दुल्हन फरार
IPL 2027 के लिए सभी 10 टीमों के हेड कोच कन्फर्म! देखें लिस्ट
IPL 2027 के लिए सभी 10 टीमों के हेड कोच कन्फर्म! देखें लिस्ट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
पीएम मोदी की सेहत का क्या है राज? पॉडकास्ट में खुद बताया
पीएम मोदी की सेहत का क्या है राज? पॉडकास्ट में खुद बताया
राहुल गांधी की EC जाने की जिद: बैरिकेड्स पर चढ़े, तिरंगा लहराया, अब पेड़ के नीचे धरना
राहुल गांधी की EC जाने की जिद: बैरिकेड्स पर चढ़े, तिरंगा लहराया, अब पेड़ के नीचे धरना
How To Fix Peeling Paint: दीवार पर कैलेंडर या पोस्टर लगाने से पेंट उखड़ जाता है? ऐसे बचाएं दीवार
दीवार पर कैलेंडर या पोस्टर लगाने से पेंट उखड़ जाता है? ऐसे बचाएं दीवार
UP राज्यसभा चुनाव: राजभर की पार्टी का दावा, 'सपा तीसरा उम्मीदवार नहीं उतार रही क्योंकि...'
UP राज्यसभा चुनाव: राजभर की पार्टी का दावा, 'सपा तीसरा उम्मीदवार नहीं उतार रही क्योंकि...'
Embed widget