एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: 'मेरा जब मन करेगा जाऊंगा, लेकिन...', राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में निमंत्रण पर बोले सचिन पायलट

Ram Mandir Opening: सचिन पायलट ने कहा कि बीजेपी आस्था के मुद्दे पर राजनीति करती है, जबकि धर्म, पूजा-पाठ ये किसी का भी व्यक्तिगत निर्णय है.

Ram Mandir Pran Pratishtha: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की चर्चा जोरों पर है. पूरे देश में इसको लेकर पीले चावल बांटे जा रहे हैं. देश की जानी-मानी हस्तियों को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है. इस बीच राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता सचिन पायलट ने निमंत्रण को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि धर्म और आस्था व्यक्तिगत फैसला होता है, लेकिन बीजेपी इसपर राजनीति करती है.

पत्रकारों से बातचीत के दौरान सचिन पायलट ने कहा, "मुझे अपनी आस्था दिखाने, मंदिर में दर्शन करने के लिए किसी के न्योते की जरूरत नहीं है. मेरा जब मन करेगा जाऊंगा और देश में जितने भी तीर्थ है वहां सब जगह हमारे साथी जाते हैं. ये भावनात्मक मुद्दा है, धार्मिक मुद्दा है, इस पर राजनीति करना गलत है. आपको राजनीति करनी है तो आप मुद्दों पर करिए, निवेश पर करें, गरीबी पर करें, महंगाई कैसे कम हो इस पर करें."

'तेल के दाम कम नहीं कर रही सरकार'
पूर्व डिप्टी सीएम पायलट ने कहा, "आज विश्व बाजार में कच्चे तेल का दाम आधा हो गया है, लेकिन भारत सरकार दाम कम नहीं कर रहे है. आपने लुभावने वादे किए हैं. आप देश के 80 करोड़ लोगों को आप सस्ता भोजन करवा रहे हैं और कहते हैं कि आप बहुत ज्यादा विकसित हो गए हैं." 

'आस्था व्यक्तिगत निर्णय'
पायलट ने आगे कहा, "बीजेपी कुछ काम करे तो वह योगदान है, श्रमदान है, अच्छी नीति है. वहीं अगर दूसरी पार्टियां करें तो वह रेवड़ी है. मुद्दों पर चर्चा हो, मुद्दों पर चुनाव हो हम इसके लिए तैयार हैं. लेकिन भावनात्मक मुद्दों पर राजनीति करके वोट बटोरने का काम जो किया जा रहा है वो गलत है. आस्था, धर्म, पूजा-पाठ का जो विषय है, किसकी कहां आस्था है ये व्यक्तिगत निर्णय है. हम भगवान राम को मानते हैं मानते रहेंगे, लेकिन बीजेपी इसका जो लाभ लेना चाहती है ये गलत है."

ये भी पढ़ें

Rajasthan: किरोड़ी लाल मीणा बोले- किसानों की आय को दोगुना करना हमारा लक्ष्य, अभियांत्रिकी संवर्ग के पदों पर होगी भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर नगर निगम: गहलोत के गढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, BJP को मिला बहुमत
जोधपुर नगर निगम: गहलोत के गढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, BJP को मिला बहुमत
राजस्थान निकाय चुनाव: गहलोत का खरीद-फरोख्त के आरोप, सरकार का पलटवार
राजस्थान निकाय चुनाव: गहलोत का खरीद-फरोख्त के आरोप, सरकार का पलटवार
राजस्थान निकाय चुनाव: टोंक से हिरासत में कांग्रेस प्रत्याशी, 30 घंटे से लापता
राजस्थान निकाय चुनाव: टोंक से हिरासत में कांग्रेस प्रत्याशी, 30 घंटे से लापता
अशोक गहलोत का BJP पर आरोप, 'डेढ़ करोड़, दो करोड़ और ढाई करोड़...'
अशोक गहलोत का BJP पर आरोप, 'डेढ़ करोड़, दो करोड़ और ढाई करोड़...'

वीडियोज

Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani
Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News
Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India
Bharat Ki Baat: आम आदमी-VIP..दोनों सड़क के सताए.. यूपी के 'गड्ढों' का विकास कब ?। UP News।
Bharat Ki Baat : 'PDA रथ' से योगी को टक्कर! | UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की रिहाई के लिए PTI करेगी लॉन्ग मार्च, छावनी में तब्दील इस्लामाबाद शहर
इमरान खान की रिहाई के लिए PTI करेगी लॉन्ग मार्च, छावनी में तब्दील इस्लामाबाद शहर
लखनऊ में PM मोदी के जन्मदिन का जश्न, CM योगी ने जलाए 'आशीर्वाद के दीये'
लखनऊ में PM मोदी के जन्मदिन का जश्न, CM योगी ने जलाए 'आशीर्वाद के दीये'
BMC के 20 स्कूलों को बदलेंगे अलिया भट्ट-रणबीर कपूर, पीएम मोदी के बर्थडे पर लिया संकल्प
बीएमसी के 20 स्कूलों को बदलेंगे अलिया भट्ट-रणबीर कपूर, पीएम मोदी के बर्थडे पर लिया संकल्प
अभिषेक शर्मा का तूफान, संजू का भी योगदान, भारत ने अफगानिस्तान को दिया 222का लक्ष्य
अभिषेक शर्मा का तूफान, संजू का भी योगदान, भारत ने अफगानिस्तान को दिया 222का लक्ष्य
TMC सिंबल पर ममता के साथ आई कांग्रेस, कहा - 'ज्ञानेश कुमार ने मोदी जी को जन्मदिन का...'
TMC सिंबल पर ममता के साथ आई कांग्रेस, कहा - 'ज्ञानेश कुमार ने मोदी जी को जन्मदिन का...'
'मक्का पैक्ट पर अब आ गया...', हूती हमले के बीच बोले पाक रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
'मक्का पैक्ट पर अब आ गया...', हूती हमले के बीच बोले पाक रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
नशे की जांच से पहले होटल निकल गए पायलट! 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड
नशे की जांच से पहले होटल निकल गए पायलट! 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड
मुर्गी पालन में कमाई चाहिए तो इन गलतियों से बचें
मुर्गी पालन में कमाई चाहिए तो इन गलतियों से बचें
Embed widget