एक्सप्लोरर

Ramlala Pran Pratishtha: 'चुनाव जीतने के लिए माहौल...' प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर गहलोत का BJP पर निशाना

Ram Mandir Pran Pratishtha: अशोक गहलोत ने कहा कि जिस तरह से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को प्रस्तुत किया जा रहा है, ऐसा लग रहा है कि ये बीजेपी का प्रयोजित कार्यक्रम है.

Ashok Gehlot Targets BJP: अयोध्या (Ayodhya) समेत देश भर में राम मंदिर (Ram Mandir) और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlala Pran Pratishtha) महोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल है. 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का हर कोई बेसब्री से  इंतजार कर रहा है. इस बीच राम मंदिर के कार्यक्रम और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तमाम पार्टियों के नेताओं के बयान भी सामने आ रहे हैं.

इसी  क्रम में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) का भी बयान सामने आया है. अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि जिस तरह से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को प्रस्तुत किया जा रहा है, ऐसा लग रहा है कि ये बीजेपी का प्रयोजित कार्यक्रम है. इतना ही नहीं अशोक गहलोत ने बीजेपी पर चुनाव जीतने के लिए माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए आगे कहा "हर भारतीय भगवान राम का भक्त है. भगवान राम सभी के हैं. चुनाव जीतने के लिए माहौल बनाया गया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विवाद समाप्त हो गया. सभी धर्मों के लोगों ने फैसले का स्वागत किया. " 

अशोक गहलोत ने क्या कहा
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी बीजेपी हो  सकती है, लेकिन वो पूरे देश के नेता हैं. उन्होंने आगे कहा कि 22 जनवरी का पूरा कार्यक्रम विवादों में आ गया है, जो नहीं आना चाहिए  था. शंकराचार्य  नाराज हो गए हैं. साथ ही उन्होंने ये  भी कहा कि वो आयोध्या नहीं जाएंगे. अशोक गहलोत ने कहा कि हाल में हुए पांच राज्यों के चुनाव में बीजेपी ने राम मंदिर के मुद्दे का प्रचार किया. उन्होंने कहा कि  सनातन धर्म को लेकर विवाद पैदा किया गया.  

इससे पहले मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि राम मंदिर का पट्टा बीजेपी  के पास नहीं है. राम मंदिर पूरे देश का है और इस पर सबका हक है. बता दें कि अयोध्या में वैदिक अनुष्ठान रामलाला की प्राण प्रतिष्ठा के मख्य समारोह से  एक हफ्ते पहले 16 जनवरी से शुरू होंगे. गौरतलब है कि 14 से लेकर 22 जनवरी तक अयोध्या में अमृत महोत्सव मनााया जाएगा.

ये भी पढें- Ramlala Pran Pratishtha: 'अगर बुलावा नहीं आया तो मैं...', प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अशोक गहलोत का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में CJP के कार्यक्रम में बवाल, ABVP कार्यकर्ताओं पर जबरन घुसने का आरोप
जोधपुर में CJP के कार्यक्रम में बवाल, ABVP कार्यकर्ताओं पर जबरन घुसने का आरोप
जयपुर: आज सजेगा मिस यूनिवर्स 2026 का ताज, 52 फाइनलिस्ट में जंग
जयपुर: आज सजेगा मिस यूनिवर्स 2026 का ताज, 52 फाइनलिस्ट में जंग
राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल
राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल
जयपुर से ढाका तक जाली नोटों का खेल, 4.30 लाख बरामद, 4 गिरफ्तार
जयपुर से ढाका तक जाली नोटों का खेल, 4.30 लाख बरामद, 4 गिरफ्तार

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget