एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: बृजभूषण सिंह पर सबसे बड़ी गवाही, पहलवानों के साथ क्या-क्या हुआ? रेफरी ने बताई पूरी कहानी

Wrestlers Protest News: इंटरनेशनल रेसलिंग के रेफरी जगबीर सिंह ने बृजभूषण शरण सिंह की करतूतों के बारे में बताते हुए कहा कि लखनऊ और फुकेट में उसने महिला खिलाड़ियों को गलत जगह पर छुआ था.

Haryana News: बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं. अपने आप को पाक साफ बताने वाले बृजभूषण सिंह की सच्चाई अब सबके सामने आने वाली है. महिला पहलवानों के आरोपों के बाद इंटरनेशनल रेसलिंग के रेफरी जगबीर सिंह ने बड़ा खुलासा किया है.

25 मार्च 2022 को सीनियर एशिया कुश्ती चैंपियनशिप की ट्रायल हुई थी. ट्रायल खत्म होने के बाद जब फोटो सेशन हुआ तो इस दौरान एक महिला खिलाड़ी को बृजभूषण सिंह ने गलत तरीके से टच किया था. फिर महिला पहलवान दूर जाकर खड़ी हो गई. ‘इंडिया टीवी’ पर दिए एक इंटरव्यू के दौरान इंटरनेशनल रेसलिंग के रेफरी जगबीर सिंह फोटो सेशन की घटना के दौरान कुछ ही दूरी पर खड़े थे. उन्होंने महिला खिलाड़ी की बात का समर्थन किया है. 

‘पहले बृजभूषण की बगल में खड़ी थी महिला पहलवान’

रेफरी जगबीर सिंह ने बताया कि फोटो सेशन के दौरान पहले महिला पहलवान बृजभूषण सिंह के बगल में खड़ी थी लेकिन अचानक से वो वहां से हटी, उस समय वो असहज दिखाई दे रही थी और कुछ प्रतिक्रिया भी दे रही थी. जगबीर सिंह ने कहा कि मैं लखनऊ और फुकेट दोनों जगह था, जहां बृजभूषण सिंह ने महिला पहलवानों को असहज कर दिया.

‘महिला खिलाड़ियों को गलत जगह छुआ गया’

2013 की एक घटना का जिक्र करते हुए रेफरी जगबीर सिंह ने बताया कि थाइलैंड में जूनियर एशिया चैंपियनशिप हुई थी. वहां भी बृजभूषण शरण सिंह गए हुए थे. इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों को कहा गया कि उन्हें आज भारतीय डिनर करवाया जाएगा. डिनर के समय बृजभूषण शरण सिंह और उनके साथी नशे में थे, जब वो खिलाड़ी डिनर के लिए वहां आई तो उनके साथ जहां नहीं छुना चाहिए था, वहां भी छुआ गया.   

7 महिला पहलवानों ने दर्ज करवाई थी शिकायत

आपको बता दें कि पहलवानों ने बृजभूषण शरण पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं और वे बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए है. फिलहाल केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात के बाद पहलवानों ने अपना आंदोलन 15 जून तक स्थगित कर रखा है. पहलवानों को आश्वासन मिला है कि 15 जून तक बृजभूषण के खिलाफ चार्जशीट दायर की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: Amritsar News: ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से आ रही थी करोड़ों की हेरोइन, पीले टेप से बंधे थे 5 पैकेट, BSF ने पकड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget