एक्सप्लोरर

Ramlala Pran Pratishtha: ‘ये दर्शाता है कांग्रेस का राम विरोधी रुख,' रामलला प्राण प्रतिष्ठा को राजनीतिक समारोह बताने पर भड़के तरुण चुघ

Ram Mandir Opening: रामलला प्राण प्रतिष्ठा को राजनीतिक समारोह बताने पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि यह उनके ‘‘राम विरोधी’’ रुख को दर्शाता है.

Punjab News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को ‘‘राजनीतिक समारोह’’ बताने के लिए राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं की गुरुवार को आलोचना की और कहा कि यह उनके ‘‘राम विरोधी’’ रुख को दर्शाता है. तरुण चुघ ने कहा कि कांग्रेस भारतीय सांस्कृतिक लोकाचार के खिलाफ ‘हमेशा विभाजनकारी राजनीति’ करती है. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह राष्ट्रीय आस्था का विषय है, जिसमें सभी जातियों और समुदायों के लोग भाग लेंगे.

‘कांग्रेस कर रही है समारोह का राजनीतिकरण’
बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भगवान श्री राम राष्ट्रीय गौरव हैं लेकिन दुर्भाग्य से, कांग्रेस इससे दूर रहने का निर्णय लेकर इस समारोह का राजनीतिकरण कर रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता हमेशा ‘देश की आस्था के प्रतीकों का अपमान’ करते रहे हैं. तरुण चुघ ने कहा ऐसे समय में जब पूरा देश भगवान राम के जयकारों से गूंज रहा है. ऐसे समय में कांग्रेस लोकप्रिय भावना के विपरीत विघटनकारी स्वर में आवाज उठा रही है. राजनीतिक चिंताओं के बावजूद सभी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भेजा रहा है, लेकिन फिर भी कांग्रेस इसमें राजनीति कर रही है.

22 जनवरी को होना है प्राण प्रतिष्ठा समारोह
मालूम हो कि 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस के कई नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है. जिसको कांग्रेस के कई नेताओं ने बीजेपी का कार्यक्रम बताकर जाने से मना कर दिया है. कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने पत्र जारी कर इस बात का ऐलान किया कि कांग्रेस और उसके नेता राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होंगे. जयराम रमेश ने पत्र में लिखा कि देश में लाखों लोग भगवान राम की पूजा करते हैं. धर्म उनका निजी मामला है लेकिन बीजेपी और आरएसएस ने राम मंदिर को राजनीतिक प्रोजेक्ट बनाया है. अधूरे मंदिर का उद्घाटन चुनावी लाभ के लिए किया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: Ram Mandir Pran Pratishtha: हरियाणा में भी सुंदरकांड का पाठ कराएगी AAP, प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर होगा आयोजन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget