एक्सप्लोरर

‘स्वर्ण मंदिर में कोई…’, सुखबीर सिंह बादल पर हमले को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया का बड़ा बयान

Sukhbir Singh Badal Attack: सुखबीर सिंह बादल पर हमले को लेकर पार्टी नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने सीएम भगवंत मान पर हमला बोला. इसके साथ ही उन्होंने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए.

Sukhbir Singh Badal Attack News: अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में शिरोमणि अकाली दल नेता सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा है. इसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं. उन्होंने कहा कि नारायण सिंह चौड़ा जिसके खिलाफ कम से कम 30 मामले, हर तरह की FIR दर्ज हैं, वो दिन तीन से वहां घूम रहा है और AAP की सरकार कह रही है कि हमने पुलिस लगा दी है, तो क्या आपकी पुलिस सो रही थी? 

पंजाब में कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है?
अकाली दल नेता मजीठिया ने कहा कि नारायण सिंह चौड़ा ने पहले सुखबीर सिंह बादल की रेकी की, वो कई बार उनके (बादल) पास पहुंचा. अगर स्वर्ण मंदिर में कोई सुरक्षित नहीं है तो आप सोच सकते हैं कि पंजाब में कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है, ये वो पंजाब है जहां जेल से लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू हो रहा है और वो सलमान खान को मारने की बात कर रहा है और पंजाब की सरकार कह रही है ये पंजाब में नहीं हुआ, अब हाईकोर्ट ने इसका पर्दाफाश किया है. सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपियों को सरकार ने शह दी है.

बिक्रम सिंह मजीठिया ने आगे कहा कि इतना बड़ा हिस्ट्रीशीटर आदमी, जो देशद्रोही है, वहां खुलेआम घूम रहा है और दरबार साहब में गोली चला रहा है, ये 1984 के उसी दिन की याद दिलाता है, जिसमें इंसानियत या गुरू का भय होगा वह कभी स्वर्ण मंदिर आकर गोली नहीं चलाएगा, वहां नतमस्तक होगा.

‘मूसेवाला की सुरक्षा हटाकर उसकी हत्या करवा दी’
उन्होंने आरोप लगाया कि 3 दिसंबर को आरोपी शूटर नारायण सिंह चौड़ा ने हरमंदिर साहिब की रेकी की थी. पुलिस ने उसे तब क्यों नहीं गिरफ्तार किया. यह किस तरह की पुलिस तैनाती थी और आप (भगवंत मान) पुलिस की सराहना कर रहे हैं ये कैसी बेशर्मी है. आपने सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा हटाकर उसकी हत्या करवा दी, आज आप सुखबीर सिंह बादल को मरवाना चाहते थे, एक-एक करके जितने विरोधी हैं जो भगवंत मान से सवाल करते हैं वो टारगेट लिस्ट में आ जाते हैं कि उन्हें कैसे ने कैसे मरवाना है.

यह भी पढ़ें: सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी नारायण सिंह चौरा की पत्नी बोलीं, 'जो भी किया...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget