एक्सप्लोरर

Haryana Road Accident: सोनीपत में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे बड़ा हादसा, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 5 की मौत

Sonipat Road Accident: सोनीपत जिले के कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर एक पिकअप को ट्रक ने टक्कर मार दी. इसमें झज्जर जिले के रैया गांव का रहने वाले पिकअप ड्राइवर समेत 4 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई.

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत (Sonipat) जिले के कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे (Kundli Manesar Palwal Expressway) पर शुक्रवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं 15 लोग घायल हो गए. सोनीपत में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने एक पिकअप जीप को टक्कर मार दी, जिससे से यह दर्दनाक हादसा हुआ. पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए चारों प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश (UP) के रहने वाले थे.

सोनीपत के खरखौदा पुलिस थाना के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि घटना में चार प्रवासी मजदूरों सहित पांच लोगों की मौत हुई है. उन्होंने बताया कि घायलों को रोहतक के पीजीआईएमएस अस्पताल में रेफर किया गया है. अधिकारी ने बताया कि यूपी से मजदूर धान की कटाई के लिए झज्जर जा रहे थे. 

पीछे से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर

झज्जर जिले के रैया गांव का रहने वाला विजय कुमार अपनी पिकअप गाड़ी से यूपी गया था. वो धान काटने के लिए मजदूरों को लेकर आ रहा था. इस दौरान जब शुक्रवार को उनकी गाड़ी पिपली गांव के पास पहुंची तो चालक ने लघुशंका के लिए गाड़ी रोक दी. तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी पिकअप गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी सड़क किनारे जाकर पलट गई.

यूपी के 4 मजदूरों की मौत

इस हादसे में गाड़ी चालक विजय कुमार के साथ-साथ हरदोई के गांव अखोरा निवासी परमेश्वर, बृजेश, पीलीभीत के गांव पतजिया निवासी सर्वेश और लखीमपुर खीरी के मुर्तजा अली नगर निवासी भानू की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 15 लोग घायल हो गए. घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे के बाद ट्रक भी मौके पर खड़ा मिला. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Punjab: PAK की फिर नापाक हरकत, तरन तारन में मिला ड्रोन, हेरोइन का पैकेट भी बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget