एक्सप्लोरर

Haryana Road Accident: सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से पंजाब के 5 श्रद्धालुओं की मौत, 16 घायल

Sirsa Road Accident: सिरसा में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से पंजाब के 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. इसके अलावा 16 श्रद्धालु घायल हो गए. ये सभी श्रद्धालु गोगामेड़ी में धोक लगाने के लिए जा रहे थे.

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले में गुरुवार की रात को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में पंजाब के शहर पातडा मंडी के पांच लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल है. वहीं इस हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित 16 लोग घायल भी हो गए. पातडा मंडी के रहने वाले ये सभी लोग ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर गोगामेड़ी में धोक लगाने जा रहे थे. इस दौरान सिरसा के गांव रूपावास के पास नोहर चोपटा रोड पर ट्रैक्टर का हुक टूटने के कारण ट्राली पलट गई जिससे ये हादसा हो गया. 

हादसे के समय मची चीख-पुकार
दरअसल, जिस ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर पंजाब के शहर पातडा मंडी के श्रद्धालु गोगामेड़ी में धोक लगाने जा रहे थे उस ट्राली में बीड बनाकर ऊपर और नीचे दोनों जगहों पर महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को बैठाया गया था. ट्रैक्टर-ट्राली में 35 से 40 लोग सवार थे. रात 8 बजे के करीब जब वो सिरसा जिले में नोहर चोपटा रोड पर पहुंचे तो अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रैक्टर का हुक टूटने से ट्राली पलट गई. ट्राली के नीचे दबे लोगों ने चीख-पुकार मचाने शुरू कर दी. आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग और गांव के लोग तुरन्त मौके पर पहुंचे.

2 बच्चों और 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत
ट्राली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक दो बच्चों और दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी थी. जिसके बाद एंबुलेंस और पुलिस को हादसे की सूचना दी गई. वहीं घायलों को एंबुलेंस से नाथूसरी चोपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित करीब 16 लोग घायल बताए जा रहे है. जहां चिकित्सकों के नहीं होने के चलते घायलों को सिरसा के अस्पताल में रेफर कर दिया गया. सिरसा के सरकारी और निजी अस्पतालों में घायलों का उपचार करवाया जा रहा है. वहीं मृतकों के शवों को सामान्य अस्पताल सिरसा भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें: Haryana Politics: CM खट्टर और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के बीच चल रहा गतिरोध जल्द होगा खत्म, मुख्यमंत्री ने कही ये बात

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget