एक्सप्लोरर

Sangrur Lok Sabha by-poll Result: राघव चड्ढा ने बताई संगरूर सीट पर AAP के हार की वजह, जानिए किसे ठहराया जिम्मेदार

Sangrur Lok Sabha by poll में हार के लिए AAP नेता राघव चड्ढा ने कांग्रेस, बीजेपी और शिअद को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा, बाकी पार्टियों का वोट सिमरनजीत को गया.

पंजाब में संगरूर लोकसभा उप चुनाव (Sangrur Lok Sabha by poll Result) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को करारा झटका लगा है. यह सीट पार्टी के हाथ से निकल गई है. यहां से शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान (Simranjit Singh Mann) ने जीत हासिल की है. उन्हें 2,53,154 वोट मिले और वे 7 हजार से अधिक वोटों से जीते जबकि आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह दूसरे स्थान पर रहे. यह सीट सीएम बनने के बाद भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. सीएम मान इस सीट से दो बार सांसद रह चुके हैं. यह सीट भगवंत मान का गढ़ मानी जाती है. 

राघव चड्ढा ने हार पर क्या कहा
आप की हार पर पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Rajya Sabha MP Raghav Chadha) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. चड्ढा ने हार के लिए कांग्रेस, बीजेपी और शिअद को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने ट्विटर पर कहा, पूरी विनम्रता के साथ हम संगरूर के आदेश को स्वीकारते हैं. हम और मेहनत करेंगे. अकाली दल 24% से गिरकर 6%, कांग्रेस 27% से गिरकर 11%, AAP 37% से गिरकर 35%. इस से जाहिर है कि “आप” का वोट बना रहा. बाकी पार्टियों का वोट सिमरनजीत सिंह को गया. पंजाब ने दूसरी पार्टियों का सफाया कर दिया.

Sangrur Bypoll Result: मजह तीन महीने में ही ढह गया भगवंत मान का किला, सिमरनजीत सिंह मान की जीत से AAP को लगा झटका

कौन हैं सिमरनजीत सिंह मान
बता दें कि यह सीट आप के लिए जनमत संग्रह मानी जा रही थी और यह पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई थी. पूर्व आईपीएस अधिकारी सिमरनजीत सिंह मान 1999 में इस सीट से सांसद रह चुके हैं. वे 1989 में तरन तारन से भी सांसद रह चुके हैं. इसके बाद कई विधानसभा और लोकसभा चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. ये उनका सातवां लोकसभा चुनाव है. 2022 के विधानसभा चुनाव में भी वे अमरगढ़ से मैदान में थे जिसमें वे आम आदमी पार्टी के प्रोफेसर जसवंत सिंह गज्जनमाजरा से 6,043 वोट से चुनाव हार गए थे.  

Punjab News: पंजाब में आर्थिक संकट, कर्ज के जाल में बुरी तरह फंसा, श्वेतपत्र में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget