एक्सप्लोरर

Nuh Violence: नूंह में हिंसा के बाद लोगों को राहत, 14 और 15 अगस्त को कर्फ्यू में दी जाएगी ढील, जानें पूरी डीटेल

Nuh News: पुलिस प्रशासन की तरफ से एक एडवाइजरी जारी कर कहा गया कि, नूंह जिले में 14 और 15 अगस्त को सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी.

Haryana News: हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को हुई हिंसा (Nuh Violence) के बाद से ही यहां कर्फ्यू और धारा 144 लागू है. विश्व हिंदू परिषद की यात्रा के दौरान भड़की हिंसा में छह व्यक्तियों की मौत हुई और लगभग 100 घायल हुए. नूंह हिंसा की आग अब तक शांत नहीं हो पाई है. पिछले 14 दिनों से नूंह में कर्फ्यू जारी है. इसी बीच प्रशासन की तरफ से कर्फ्यू में ढील देने की खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार 14 और 15 अगस्त को कर्फ्यू में ढील दी जाएगी.

नूंह में हिंसा के बाद कर्फ्यू में ढील
पुलिस प्रशासन की तरफ से एक एडवाइजरी जारी कर कहा गया कि, नूंह जिले में 14 और 15 अगस्त को सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी. जाहिर है कर्फ्यू के लगभग 13 दिन बाद इसमें ढील देना लोगों के लिए सुविधाजन होगा. इसके अलावा इस दौरान पुलिस असमाजिक तत्व को लेकर काफी सावधान भी रहेगी. बता दें, 31 जुलाई को हुई हिंसा के बाद बयानबाजी का दौर जारी है.

पोंडरी में हुई हिंदू महापंचायत की सभा
हरियाणा में पलवल के पोंडरी में रविवार (13 अगस्त) को हिंदू महापंचायत हुई. इस महापंचायत को विश्व हिंदू परिषद की बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा को फिर से शुरू करने की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए अनुमति दी गई थी. इसमें 51 लोगों की कमेटी बनाई गई थी, जिन्होंने मिलकर इसमें कई अहम फैसले लिए.

यात्रा फिर से शुरू करने की तैयारी
पलवल के एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि महापंचायत कई शर्तों पर करने की अनुमति दी गई थी. भड़काऊ भाषण पर रोक लगाई गई. हमारी टीम हर व्यक्ति पर नजर रखेगी और किसी भी गलत हरकत पर लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मिली जानकारी के अनुसार सभी हिंदू संगठनों ने 28 अगस्त को यात्रा पूरी करने का फैसला किया है. उम्मीद है कि यात्रा शांति और उत्साह के साथ पूरी होगी. 31 जुलाई को नूंह जिले के नंदगांव के पास यात्रा को रोक दिया गया था.

ये भी पढ़ें: Delhi News: दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रूटों को किया गया बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget