एक्सप्लोरर

Punjab: सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

पिछले साल सितंबर में भी दिवंगत पंजाब (Punjab) के गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) के पिता बलकौर सिंह को ब्लॉकेज की शिकायत के बाद पीजीआईएमईआर के एडवांस कार्डिएक सेंटर में भर्ती कराया गया था.

Sidhu Moosewala Father Balkaur Singh Health News: पंजाब (Punjab) के मशहूर सिंगर रहे सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की शनिवार की शाम अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें चंडीगढ़ (Chandigarh) के पीजीआई में भर्ती करवाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बलकौर सिंह के हार्ट में डाले स्टंट में कुछ दिक्कत आई है. फिलहाल उनका इलाज जारी है. गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान बलकौर सिंह जालंधर (Jalandhar) में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ चले थे. इसी दौरान बलकौर सिंह ने स्टंट डाले जाने और भीड़ में घबराहट होने की भी बात कही थी.

वहीं राहुल गांधी ने बलकौर सिंह के साथ वाली तस्वीर को शेयर किया था. तस्वीर शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, "आज जालंधर में मशहूर पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता स्व. सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह जी यात्रा में शामिल हुए. उनमें अद्भुत साहस और धीरज देखा मैंने. उनकी आंखों में अपने बेटे के लिए गर्व और दिल में बेशुमार प्यार झलकता है. मेरा सलाम है ऐसे पिता को!"

पिछले साल बलकौर सिंह को हुई थी बेचैनी की शिकायत

इससे पहले पिछले साल सितंबर में दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को ब्लॉकेज की शिकायत के बाद पीजीआईएमईआर के एडवांस कार्डिएक सेंटर में भर्ती कराया गया था. उन्होंने बेचैनी की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें पटियाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें पीजीआईएमईआर में स्थानांतरित कर दिया गया था. 

सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर कर दी गई थी हत्या

आपको बता दें कि मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पिछले साल 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. सिद्धू मूसेवाला कांग्रेस पार्टी के नेता भी थे. कनाडा में रहने वाले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी.

ये भी पढ़ें- Amritsar: अमृतसर में दिल्ली पुलिस की दबिश, ढाबे पर चली गोलियां, 2 गैंगस्टर गिरफ्तार, एक सिपाही जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget