एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: यूक्रेन से हंगरी पहुंचे पंजाब के दो स्टूडेंट्स, माता-पिता ने ली राहत की सांस

Punjab News: पंजाब के 991 स्टूडेंट्स यूक्रेन में फंसे हुए हैं. हालांकि कुछ स्टूडेंट्स के बाहर निकलने के बाद उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है.

Punjab News: यूक्रेन (Ukraine) पर रूस के हमले के बाद से ही वहां फंसे भारतीय छात्रों की परिजन चिंता में हैं. हालांकि भारत सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों की वजह से अधिकतर छात्रों की अब वतन में वापसी हो रही है. पंजाब के जाखू दंपति ने उस समय राहत की सांस ली जब उन्हें मालूम चला कि उनके दो बेटे युद्धग्रस्त यूक्रेन से सीमा पार कर हंगरी पहुंच गए हैं. वे यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे.

डॉ. हरजिंदर सिंह जाखू और उनकी डॉक्टर-पत्नी अवनीत कौर जाखू के दो बेटे अजमवीर सिंह जाखू और अरमानवीर सिंह जाखू यूक्रेन के किरोवोराद में चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे थे. हरजिंदर सिंह जाखू ने कहा, ''मेरे दोनों बेटे कुछ अन्य छात्रों के साथ किरोवोराद से एक बस में सवार हुए और बस ने उन्हें हंगरी सीमा से 40 किलोमीटर दूर छोड़ दिया. उन्होंने सीमा तक पहुंचने के लिए 40 किलोमीटर की दूरी तय की. अच्छी खबर यह है कि उन्होंने गत रात सीमा पार कर ली.''

उन्होंने बताया कि भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने उनसे संपर्क किया है और उनके अगले दो या तीन दिनों में भारत पहुंचने की उम्मीद है. इस बीच, यूक्रेन में फंसी 22 वर्षीय जसमीत कौर के पिता हरिंदर सिंह ने कहा कि उनकी बेटी कुछ अन्य छात्रों के साथ मंगलवार रात को किसी तरह ट्रेन से उझोरोद के लिए रवाना हुई.

छात्रों ने बयां किया अपना दर्द

गुरदासपुर निवासी सिंह ने कहा कि उनकी बेटी और अन्य छात्र खारकीव में एक चिकित्सा कॉलेज के हॉस्टल में एक बंकर में रह रहे थे. उनके पास भोजन और पानी भी नहीं था. कौर ने अपने माता-पिता को बताया कि खारकीव में हालात सही नहीं हैं और उन्हें बमबारी की आवाज सुनायी देती है.

कादियां निवासी प्रताप सिंह भी खारकीव में हालात खराब होने की खबर सुनकर परेशान हो गए थे. उनका बेटा गुरप्रताप सिंह खारकीव में पढ़ाई कर रहा है. इस बीच, स्थानीय सिविल और पुलिस अधिकारियों ने यहां यूक्रेन में फंसे फगवाड़ा के सात छात्रों के परेशान परिवारजनों से मुलाकात की.

फगवाड़ा के उप-मंडलीय मजिस्ट्रेट कुलप्रीत सिंह ने कहा कि सभी छात्र सुरक्षित हैं. वे पोलैंड, बुल्गारिया, हंगरी या अन्य सुरक्षित सीमावर्ती देशों में पहुंच गए हैं. उन्होंने परेशान परिजनों को पुन: आश्वस्त किया कि भारत सरकार सभी भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रही है.

Punjab News: चुनाव नतीजों के दिन पंजाब में रहेंगे अजय माकन, जानें कांग्रेस ने क्यों लिया है यह फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव: रामदास अठावले का दावा, 'अगर BJP-अकाली दल का गठबंधन हुआ तो...'
पंजाब चुनाव: रामदास अठावले का दावा, 'अगर BJP-अकाली दल का गठबंधन हुआ तो...'
पंजाब में राहुल गांधी की 'इंसाफ रैली' पर प्रभारी सचिन पायलट का बड़ा दावा, क्या कहा?
पंजाब में राहुल गांधी की 'इंसाफ रैली' पर प्रभारी सचिन पायलट का बड़ा दावा, क्या कहा?
'पंजाब में पंडितों की संस्कृत पर पकड़ नहीं...', पूर्व CM चन्नी का बड़ा बयान
'पंजाब में पंडितों की संस्कृत पर पकड़ नहीं...', पूर्व CM चन्नी का बड़ा बयान
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब से चुनाव प्रचार की आज शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, आखिर पहले संगरूर को ही क्यों चुना?
पंजाब से चुनाव प्रचार की आज शुरुआत करेंगे राहुल गांधी, आखिर पहले संगरूर को ही क्यों चुना?
यूपी में आज 4 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में आज 4 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट
धोनी या गांगुली, सचिन तेंदुलकर का फेवरेट कप्तान कौन? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
धोनी या गांगुली, सचिन तेंदुलकर का फेवरेट कप्तान कौन? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
जहरीली हवा और गिरता पारा, दिल्ली में ठंड के साथ बढ़ रहा AQI, जानें आज का मौसम
जहरीली हवा और गिरता पारा, दिल्ली में ठंड के साथ बढ़ रहा AQI
बंदूक चल गी तेरी...लहंगा पहन हसीना ने ढाया कहर, कुंवारों की हालत खराब
बंदूक चल गी तेरी...लहंगा पहन हसीना ने ढाया कहर, कुंवारों की हालत खराब
Video Editing Tips : वीडियो में डालना है क्रिएटिविटी का तड़का? जानें एडिटिंग के नए तरीके
वीडियो में डालना है क्रिएटिविटी का तड़का? जानें एडिटिंग के नए तरीके
Embed widget