एक्सप्लोरर

पंजाब में सरकारी स्कूल में छात्रों से 'वेटर' का काम कराया गया, नाश्ता परोसने के लिए किया मजबूर, टीचर सस्पेंड

Punjab News: तरनतारन जिले के एक सरकारी स्कूल में छात्रों को नाश्ता परोसने के लिए मजबूर करने पर स्कूल प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है. शिक्षा मंत्री ने कहा कि छात्रों के सम्मान से कोई समझौता नहीं.

Tarn Taran teacher suspended: पंजाब के तरनतारन जिले में एक कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नाश्ता परोसने के लिए मजबूर किये जाने का मामला सामने आया है. इसे घोर अनुशासनहीनता बताते हुए टीचर के खिलाफ एक्शन लिया गया है. इस मामले में सरकारी स्कूल के अध्यायक को निलंबित कर दिया गया है.

राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा है कि विद्यार्थियों के सम्मान से ‘‘कोई समझौता नहीं किया जा सकता.’’ इसलिए शिक्षक के खिलाफ यह एक्शन लिया गया है. अधिकारियों ने मामले को लेकर बताया कि यह कार्रवाई मीडिया की उस खबर के बाद की गई जिसमें गोइंदवाल साहिब के सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई घटना का उल्लेख किया गया था.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

सोशल मीडिया पर पंजाब के इस स्कूल की इस घटना का कथित वीडियो प्रसारित हुआ है जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ विद्यार्थी अपने हाथों में नाश्ते के प्लेट लिये हुए हैं. तरनतारन के जिला शिक्षा अधिकारी ने रविवार को पंजाबी व्याख्याता-सह-स्कूल प्रभारी गुरप्रताप सिंह को इस लापरवाही को लेकर निलंबित कर दिया.

क्या लिखा था निलंबन आदेश में?

निलंबन आदेश में कहा गया है कि स्कूल में आयोजित समारोह के दौरान छात्रों से ‘वेटर’ का काम कराया गया था. शिक्षा मंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘गोइंदवाल साहिब के सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को नाश्ता परोसने के लिए मजबूर किया गया था. इस घोर अनुशासनहीनता का कड़ा संज्ञान लेते हुए स्कूल प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.’’

शिक्षा मंंत्री ने कहा, ‘‘हमारे विद्यार्थियों की गरिमा और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता. इस तरह का दुर्व्यवहार अस्वीकार्य है और किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.’’

इसे भी पढ़ें: पंजाब-हरियाणा पानी विवाद के बीच सुखबीर सिंह बादल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कर दी ये बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का SIR के खिलाफ प्रस्ताव, CM भगवंत मान ने की रद्द करने की मांग
पंजाब सरकार का SIR के खिलाफ प्रस्ताव, CM भगवंत मान ने की रद्द करने की मांग
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
चंडीगढ़: दो नाबालिगों के बीच पुरानी रंजिश बनी जानलेवा, 17 साल के छात्र की मौत
चंडीगढ़: दो नाबालिगों के बीच पुरानी रंजिश बनी जानलेवा, 17 साल के छात्र की मौत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
Early Signs Of Termites: लकड़ी का दरवाजा खा रही है दीमक? नोट करें पहचान के 5 शुरुआती संकेत
लकड़ी का दरवाजा खा रही है दीमक? नोट करें पहचान के 5 शुरुआती संकेत
iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?
iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?
Embed widget