एक्सप्लोरर

सिख परिवार ने मस्जिद के लिए दान की लाखों की जमीन, मुस्लिमों को नमाज के लिए जाना पड़ता था दूसरे गांव

Malerkotla News: मलेरकोटला जिले के उमरपुरा गांव में सिख समुदाय के सदस्यों ने मस्जिद निर्माण के लिए 5.5 बिस्वा जमीन दान की है. इस गांव के लोगों को नमाज पढ़ने के लिए दूसरे गांव जाना पड़ता था.

Punjab News: पंजाब के मलेरकोटला जिले से हिंदू-मुस्लिम एकता और सौहाद्र की मिसाल पेश करने वाला एक मामला सामने आया है. जिले के एक सिख परिवार ने गांव के मुस्लिम समुदाय को मस्जिद बनाने के लिए जमीन दान की है. उमरपुरा गांव के पूर्व सरपंच सुखजिंदर सिंह नोनी और उनके भाई अवनिंदर सिंह ने मस्जिद बनाने के लिए 5.5 बिस्वा जमीन दी है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, मलेरकोटला जिला पंजाब का एकमात्र ऐसा जिला है जहां मुस्लिम आबादी काफी ज्यादा है, क्योंकि 1947 में विभाजन के बाद यह लोग भारत में ही रहे और पाकिस्तान नहीं गए. सुखजिंदर सिंह ने कहा कि गांव में मुस्लिम समुदाय के पास पूजा स्थल नहीं है, इसलिए उनके परिवार ने मस्जिद के लिए जमीन देने का फैसला लिया है.

'नमाज पढ़ने के लिए दूसरे गांवों में जाना पड़ता था'
उन्होंने बताया कि हमारे गांव में करीब 30 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है और उन्हें नमाज पढ़ने के लिए दूसरे गांवों में जाना पड़ता है. अब जब गांव में मस्जिद बन रही है तो मुस्लिम समुदाय के लोग भावुक हो गए और बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा कि मेरे परिवार ने यहां के मुस्लिम समुदाय से वादा किया था कि उनके पास एक मस्जिद होगी, इसलिए मैंने और मेरे भाई ने यह जमीन दान कर दी. 

जमीन की कीमत करीब 7-8 लाख रुपये
उन्होंने आगे बताया कि इस जमीन की कीमत करीब 7-8 लाख रुपये है. वहीं 12 जनवरी को पंजाब के शाही इमाम मोहम्मद उस्मान रहमान लुधियानवी ने समुदाय के सदस्यों की मौजूदगी में मस्जिद की पहली ईंट रखी. इस मौके पर शाही इमाम ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग इस मस्जिद में नमाज अदा करेंगे, लेकिन उनकी प्रार्थनाओं का पुरस्कार उन सिख परिवारों को मिलेगा जिन्होंने इस मंदिर के लिए अपनी जमीन दान की है.

कांग्रेस नेता स्मित सिंह ने कहा कि इस सिख परिवार ने अपने इस फैसले के माध्यम से प्रेम और मानवता का संदेश दिया है. बता दें अन्य सिख ग्रामीणों ने भी मस्जिद के निर्माण में योगदान दिया है, जिनमें तेजवंत सिंह ने दो लाख रुपये का दान दिया. जबकि रविंदर सिंह ग्रेवाल ने एक लाख रुपये दिए हैं.

ये भी पढ़ें: लुधियाना में पतंगबाजी को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, हमले में बुजुर्ग की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget