एक्सप्लोरर

पंजाब: पैगंबर मोहम्मद को लेकर नरसिंहानंद के विवादित बयान पर शाही इमाम की मुसलमानों को सलाह, 'बुराई को खत्म...'

Yati Narshinghanand News: डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान से तनाव बढ़ गया. पंजाब के लुधियाना मस्जिद के शाही इमाम मोहम्मद उस्मान रहमानी ने मुसलमानों को सलाह दी है.

Yati Narsinghanand on Prophet Mohammed: उत्तर प्रदेश के डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर जो विवादित बयान दिया था, उससे माहौल गर्मा गया है. लगातार यति नरसिंहानंद पर एक के बाद एक एफआईआर दर्ज हो रही हैं और मुस्लिम समाज की ओर से उनकी आलोचना की जा रही है. इसी बीच पंजाब से लुधियाना मस्जिद के शाही इमाम मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने मुसलमानों को एक सलाह दी है.

शाही इमाम ने मुस्लिम समाज के लोगों को सीख दी है कि बुराई को खत्म करने के लिए बुराई को फैलाया नहीं जाता, बल्कि उसे रोका जाता है. इसलिए बेअदबी के जितने भी वीडियो वायरल हो रहे हैं, उन्हें शेयर करने के बजाय रिपोर्ट और डिलीट करें.

शाही इमाम की मुस्लिम समाज को सलाह
लुधियाना मस्जिद के शाही इमाम ने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की है, "पैगंबर मोहम्मद की शान में बेअदबी करने वाले गुस्ताख का वीडियो अगर वायरल हो रहा है तो उसे कभी शेयर नहीं किया जाता, बल्कि रिपोर्ट करने के साथ ही वीडियो को डिलीट कर दिया जाता है. बुराई फैलाने से बुराई और फैलेगी, कम नहीं होगी. इसे अपने तक रोकना जरूरी है."

इसी के साथ शाही इमाम ने यति नरसिंहानंद का नाम लिए बगैर कहा, "पैगंबर मोहम्मद की बेअदबी करने वाला व्यक्ति बार-बार ऐसी गुस्ताखी करता आ रहा है. उसने जो हालिया बदतमीजी की है, उसे बहुत सारे मुसलमान सोशल मीडिया पर और ग्रुप में शेयर कर रहे हैं. जहां से भी वीडियो आ रही है, उस चैनल को ब्लॉक और रिपोर्ट करें. गुस्ताखी का मुकदमा दर्ज कराने के साथ-साथ उन सोशल मीडिया चैनलों के खिलाफ भी केस दर्ज करिए, जो ये वीडियो शेयर कर रहे हैं. ताकि ऐसी वीडियो को रोका जा सके."

डासना मंदिर के सामने भी हो चुका है प्रदर्शन
गौरतलब है कि गाजियाबाद के डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद अक्सर अपनी गलत बयानबाजी के चलते सुर्खियों में रहते हैं. हालिया दिनों में पैगंबर मोहम्मद पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की वजह से उनके खिलाफ जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और मुस्लिम समाज यति नरसिंहानंद की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है. इतना ही नहीं, महंत के विरोध में डासना मंदिर के सामने भी लोग इकट्ठा हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें: Punjab: पंजाब के लुधियाना में बड़ा हादसा, पूजा पंडाल गिरने से दो की मौत, 15 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget