एक्सप्लोरर

Punjabi folk singer Gurmeet Bawa passes away: पंजाब की मशहूर सिंगर गुरमीत बावा का निधन, 'जुगनी' गाकर हुई थीं लोकप्रिय

पंजाब के गुरदासपुर जिले के कोठे गांव में 1944 में जन्मीं गुरमीत बावा पंजाब के लोक गीत ''जुगनी'' को गाकर पूरे देश में लोकप्रिय हुईं थीं. वे लगभग 45 सेकंड तक अपने लंबे 'हेक' के लिए जानी जाती थीं.

Punjabi folk singer Gurmeet Bawa Dies: मशहूर पंजाबी लोक गायिका गुरमीत बावा का रविवार को लंबी बीमारी के बाद 77 साल की उम्र में निधन हो गया. सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद उन्हें बीते शनिवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. दूरदर्शन में प्रस्तुति के बाद बावा सुर्खियों में आईं थीं. वह राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल पर नजर आने वालीं पहली पंजाबी महिला गायिका थीं. गुरमीत बावा लगभग 45 सेकंड तक अपने लंबे 'हेक' के लिए जानी जाती थीं. गुरमीत बावा के पति किरपाल बावा भी पंजाबी लोक गायक हैं.

कोठे गांव में में हुआ था गुरमीत बावा का जन्म

पंजाब के गुरदासपुर जिले के कोठे गांव में 1944 में जन्मीं गुरमीत बावा पंजाब के लोक गीत ''जुगनी'' को गाकर पूरे देश में लोकप्रिय हुईं थीं. गुरमीत बावा को पंजाब सरकार द्वारा राज्य पुरस्कार, पंजाब नाटक अकादमी द्वारा संगीत पुरस्कार, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय देवी अहिल्या पुरस्कार और पंजाबी भाषा विभाग द्वारा शिरोमणि गायिका पुरस्कार सहित कई पुरस्कार मिले थे. गुरमीत बावा के परिवार में उनके पति किरपाल बावा और दो बेटियां गायिका ग्लोरी बावा और सिमरन बावा हैं. उनकी तीसरी बेटी और लोक गायिका रहीं लची बावा की पिछले साल फरवरी में कैंसर से मौत हो गई थी.

पंजाब के मुख्यमंत्री ने जताया दुख

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गायक के निधन पर ट्वीट करके दुख व्यक्त किया है. उन्होंने लिखा ''गुरमीत बावा के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं. पंजाबी लोक संगीत में उनका योगदान अमिट है. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं.''

Shocked and saddened to hear the news of Gurmeet Bawa Ji’s demise. Her contribution to Punjabi folk music is indelible. My sincere condolences, thoughts & prayers are with her family. pic.twitter.com/y2pj3gjBd5

— Charanjit S Channi (@CHARANJITCHANNI) November 21, 2021

">

उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और उच्च शिक्षा भाषाविज्ञान मंत्री परगट सिंह ने भी प्रख्यात लोक गायक के निधन पर दुख व्यक्त किया है. रंधावा ने कहा है कि गुरमीत बावा ने अपनी भावपूर्ण और मधुर आवाज से खुद के लिए एक जगह बनाई और आधी सदी से ज्यादा समय तक पंजाबी लोक संगीत की सेवा की.

वहीं शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और उनकी पत्नी हरसिमरत कौर ने भी बावा के निधन पर शोक जाहिर किया है. सुखबीर सिंह बादल ने लिखा "महान पंजाबी गायिका श्रीमती गुरमीत बावा जी के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि. पंजाबी संगीत उद्योग में उनके योगदान और उपलब्धियों को हमेशा याद किया जाएगा. गुरु साहिब दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार के सदस्यों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें." इनके अलावा और कई बड़ी हस्तियों ने भी गुरमीत बावा के निधन पर दुख जताया है.

ये भी पढ़ें-

Pathankot Grenade Blast: पंजाब के पठानकोट में आर्मी कैंप के गेट पर ग्रेनेड से हमला, सभी इलाकों में अलर्ट जारी

Good Health Care Tips: खाने में ज्यादा हल्दी डालने से सेहत को हो सकता है ये नुकसान, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले पार्टी छोड़ने की तैयारी में मनीष तिवारी? कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका!
पंजाब चुनाव से पहले पार्टी छोड़ने की तैयारी में मनीष तिवारी? कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका!
पंजाब कांग्रेस के चीफ बने रहेंगे अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, चरणजीत सिंह चन्नी को मिली ये जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस के चीफ बने रहेंगे अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, चरणजीत सिंह चन्नी को मिली ये जिम्मेदारी
Punjab News: महिलाओं के लिए 1000 रुपये की योजना शुरू, विपक्ष ने कर्ज और देरी पर उठाए सवाल
पंजाब: महिलाओं के लिए 1000 रुपये की योजना शुरू, विपक्ष ने कर्ज और देरी पर उठाए सवाल
पंजाब की महिलाओं के लिए आज बड़ा दिन, अरविंद केजरीवाल बोले- 'अब तक सबने पंजाब को लूटा था लेकिन...'
पंजाब की महिलाओं के लिए आज बड़ा दिन, अरविंद केजरीवाल बोले- 'अब तक सबने पंजाब को लूटा था लेकिन...'

वीडियोज

दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
Embed widget