एक्सप्लोरर

Watch: अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में लगी भयंकर आग, खिड़कियां तोड़ कर निकाले गए मरीज, देखें वीडियो

Guru Nanak Dev Hospital Fire News: गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती सैकड़ों मरीजों को बाहर निकालकर सड़कों पर लाया गया. घटना दोपहर 2:00 बजे के करीब की है. शनिवार होने के कारण ओपीडी में मरीज नहीं थे.

Fire in Guru Nanak Dev Hospital: पंजाब (Punjab) के अमृतसर (Amritsar) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के गुरु नानक देव अस्पताल (Guru Nanak Dev Hospital) में आग लग गई है, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. फिलहाल सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग को बुझाने में जुटी हुई हैं. बताया जा रहा है कि अस्पताल के पीछे लगे ट्रांसफार्मर में आग भड़क गई थी. इसके बाद आग ने अस्पताल की इमारत को भी चपेट में ले लिया. राहत की बात ये है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है.

वहीं गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती सैकड़ों मरीजों को बाहर निकालकर सड़कों पर लाया गया. घटना दोपहर 2:00 बजे के करीब की बताई जा रही है. शनिवार होने के कारण ओपीडी में मरीज नहीं थे, लेकिन अस्पताल के वार्डों में करीब 650 मरीज भर्ती हैं. ओपीडी के पिछली ओर और एक्स-रे यूनिट के पास दो ट्रांसफार्मर लगे हैं. इनसे पूरे अस्पताल को बिजली सप्लाई होती है. दोपहर के समय इन ट्रांसफार्मरों में अचानक ब्लास्ट हुआ और आग लग गई. धुआं इतना ज्यादा था कि वार्ड के मरीजों को तुरंत बाहर निकालना पड़ा.

धुआं फैलने से मरीजों का घुटने लगा था दम

अस्पताल में धुआं फैलने से मरीजों का दम घुटने लगा था. इसके बाद सभी मरीजों को अस्पताल से बाहर सड़क पर लाया गया. इस दौरान मची भगदड़ के कारण कई मरीजों को खिड़कियां तोड़ बाहर निकाला गया. गुरु नानक देव मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि अस्पताल के फायर सेफ्टी सिस्टम के कारण ही आग पर काबू पाया जा रहा है. फायर सेफ्टी इंस्पेक्टर ने तुरंत ट्रांसफार्मरों की तरफ फायर बॉल्स फेंकी. फिलहाल मरीजों को बाहर निकाला गया है, लेकिन जैसे ही बिल्डिंग में धुआं कम होने लगेगा, मरीजों को दोबारा वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Punjab: सुनील जाखड़ ने पहले ट्विटर हैंडल से Congress को हटाया, फिर दे दिया इस्तीफा, बोले- अब मेरा पार्टी से कोई संबंध नहीं

Punjab News: प्रेमी का नंबर प्रेमिका ने किया ब्लैक लिस्ट तो विदेश में रहने वाले प्रेमी ने की आत्महत्या, केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget