एक्सप्लोरर

Punjab Politics: 'पंजाब कांग्रेस से छंट गए बादल', मनप्रीत सिंह के BJP में शामिल होने पर जयराम रमेश का तंज

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होने वाले मनप्रीत बादल ने कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी का आरोप लगाया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत कूटनीतिक-आर्थिक रूप से मजबूत होकर उभरा है.

Punjab News: कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल पर कांग्रेस ने जोरदार हमला बोला है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बुधवार को उन पर तंज कसते हुए कहा कि 'पंजाब कांग्रेस से बादल छंट गए हैं.'

बीजेपी में शामिल हुए मनप्रीत सिंह बादल

बता दें कि मनप्रीत सिंह बादल आज कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए. कांग्रेस से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले बादल ने बीजेपी में शामिल होने के बाद गुटबाजी के लिए कांग्रेस की आलोचना की.वहीं उन्होंने बीजेपी और पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके लगभग नौ साल के शासन में भारत कूटनीतिक और आर्थिक रूप से मजबूत होकर उभरा है.

पंजाब कांग्रेस से छंट गए बादल- जयराम रमेश

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बादल पर कटाक्ष करते हुए ट्विटर पर कहा, "एक आदमी जिसने अपनी पार्टी बनाने के लिए अकाली दल को छोड़ दिया और फिर कांग्रेस में शामिल हो गया, उसे पांच साल के लिए वित्त मंत्री बनाया गया, इसके बाद वह 60 हजार से अधिक के रिकॉर्ड वोटों के अंतर से हार गया और शीतनिद्रा में चला गया और अब उसने बीजेपी ज्वॉइन कर ली. पंजाब कांग्रेस से बादल छंट गए हैं."

जन्मजात सत्ता के भूखे हैं मनप्रीत सिंह- अमरिंदर राजा वारिंग
इससे पहले पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वर्रिंग ने बादल के पार्टी से इस्तीफा देने को 'अच्छी छुट्टी' करार दिया था और उन्हें जन्मजात सत्ता का भूखा बताया था. बीजेपी में शामिल होने के बाद मनप्रीत सिंह बादल ने पंजाब की स्थिति पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि पंजाब फिसल रहा है और बीजेपी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो इसके सामने आने वाली चुनौतियों का मुकाबला कर सकती है. वहीं कांग्रेस छोड़ने के अपने फैसले पर उन्होंने कहा कि कोई ऐसी पार्टी में कैसे रह सकता है जिसमें खुद कलह चल रही हो. उन्होंने कहा कि न केवल पंजाब में बल्कि कई राज्यों में कांग्रेस पार्टी के भीतर गुटबाजी चल रही है.

यह भी पढ़ें: Haryana News: हरियाणा में सरपंचो ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, ई-टेंडरिंग को लेकर प्रदेशभर में विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget