एक्सप्लोरर

Punjab News: चरणजीत सिंह चन्नी ने बच्चों को करवाई हेलीकॉप्टर में सैर, कहा- मैं भी देखता था उड़ने का सपना

Punjab News: चरणजीत सिंह चन्नी ने बच्चों को हेलीकॉप्टर में यात्रा करने का मौका दिया. इसके साथ ही चन्नी ने बताया कि बचपन में वो क्या सपना देखा करते थे.

Punjab News: पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) राज्य की कमान संभालने के बाद से ही लोकप्रियता बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं दे रहे हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्य के मोरिंडा में सरकारी हेलीकॉप्टर में अपने साथ बच्चों को सवारी करने के लिए बुलाया. चन्नी का कहना है कि वह भी बचपन में हवाई सवारी करने का सपना देखा करते थे.

चन्नी मोरिंडा गए थे और उन्होंने गांव के बच्चों को हेलीकॉप्टर के समीप खेलते हुए देखा. जिसके बाद उन्होंने बच्चों को हेलीकॉप्टर की सवारी करने के लिए बुला लिया. चन्नी ने एक ट्वीट में कहा, ''मोरिंडा की यात्रा के दौरान मैंने कुछ बच्चों को हेलीकॉप्टर के निकट खेलते हुए देखा. जब मैं बच्चा था तो मैं विमान देखा करता था और सोचता था कि कभी मैं भी उस में बैठूंगा. इसे याद करते हुए मैंने गांव के बच्चों को बुलाया और उनका सपना साकार किया.''

चरणजीत सिंह चन्नी ने हेलीकॉप्टर में अपने साथ बैठे बच्चों की तस्वीरें भी साझा की. उन्होंने आगे कहा कि इन बच्चों से बातचीत के दौरान उन्हें महसूस हुआ कि पंजाब में प्रतिभा की कमी नहीं है बस मार्गदर्शन की जरूरत है.

चुनावी मोड में हैं चरणजीत चन्नी

चरणजीत सिंह चन्नी को दो महीने पहले राज्य का सीएम बनाया गया है. सीएम बनने के बाद से चरणजीत सिंह चन्नी बच्चों के साथ वक्त बीताते हुए नज़र आ रहे हैं. चरणजीत सिंह चन्नी ने इससे पहले स्कूल और कॉलेज में जाकर बच्चों के साथ डांस भी किया है.

चरणजीत सिंह चन्नी की नज़रें कुछ महीनें बाद होने वाले विधानसभा चुनाव पर हैं. चुनाव को लेकर चरणजीत सिंह चन्नी हर दिन कोई बड़ा वादा कर रहे हैं. हालांकि चरणजीत सिंह चन्नी को पार्टी में ज्यादा सहयोग नहीं मिल रहा है क्योंकि नवजोत सिद्धू लगातार उन पर सवाल उठा रहे हैं.

Punjab Election 2022: हिंदू वोटर्स को लुभाने के लिए चरणजीत चन्नी का बड़ा दांव, इस सब्जेक्ट में करेंगे पीएचडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget