एक्सप्लोरर

Punjab News: चरणजीत सिंह चन्नी सरकार पर विपक्ष ने बोला हमला, किसानों को किए वादे पूरे नहीं करने के आरोप लगे

Punjab News: पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार पर विपक्ष ने किसानों को किए गए वादे पूरे नहीं करने के आरोप लगाए हैं.

Punjab News: पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को विपक्ष ने अपने निशाने पर ले लिया है. दरअसल, किसानों की कर्ज माफी के लिए चरणजीत चन्नी ने पीएम मोदी को लेटर लिखा था. विपक्षी पार्टियों ने अब पंजाब की कांग्रेस सरकार पर किसानों को किए गए वादे पूरे नहीं करने के आरोप लगाए हैं. 

शिरोमणि अकाली दल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार चुनावी वादे को निभाने में विफल रही है. शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि ''यह पत्र लिखकर कांग्रेस सरकार ने स्वीकार किया है कि 2017 में सत्ता में आने से पहले पंजाब के किसानों से पूर्ण कृषि ऋण माफी के वादे को लागू करने का उसका कोई इरादा नहीं था.''

बीजेपी ने भी कांग्रेस की चरणजीत सिंह चन्नी सरकार पर किसानों को किए गए वादों से दूर भागने का आरोप लगाया. बीजेपी की पंजाब इकाई के महासचिव सुभाष शर्मा ने कहा कि ''कांग्रेस ने अपने कृषि ऋण माफी के वादे को पूरा नहीं किया है और राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी से बचकर भाग रही है.''

किसानों को लुभाने की हो रही है कोशिश

इससे पहले चरणजीत सिंह चन्नी ने पीएम मोदी को किसानों का पूरा कर्जा माफ करने के लिए लेटर लिखा था. चरणजीत सिंह चन्नी का कहना है कि पंजाब सरकार किसानों की कर्ज माफी के लिए अपना हिस्सा देने को तैयार है.

तीन कृषि कानूनों के रद्द होने के बाद पंजाब की कांग्रेस सरकार पंजाब के किसानों को अपने पाले में रखने की कोशिशों में जुटी हुई है. पंजाब सरकार की ओर से यह एलान किया गया है कि अगर केंद्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून नहीं बनाती है तो फिर वह अपनी ओर से किसानों को एमएसपी गारंटी मुहैया करवाएगी.

Punjab News: परगट सिंह ने मनीष सिसोदिया को निशाने पर लिया, ये पैरामीटर बताने की दी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget