एक्सप्लोरर

Punjab Lok Sabha Election 2024: अमृतपाल सिंह से पहले पंजाब के ये नेता भी लड़ चुके हैं जेल से चुनाव, क्या रहा था रिजल्ट?

Punjab Lok Sabha Chunav 2024: अमृतपाल सिंह का नामांकन निर्वाचन आयोग की ओर से स्वीकार कर लिया गया है. अमृतपाल सिंह से पहले पंजाब के एक वरिष्ठ नेता भी जेल से चुनाव लड़ चुके हैं.

Punjab Lok Sabha Elections 2024: वारिस पंजाब दे का मुखिया अमृतपाल सिंह खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहा है. फिलहाल वो असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है. अमृतपाल सिंह को अप्रैल 2023 में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था. तभी से वो अपने साथियों के साथ डिब्रूगढ़ जेल में बंद है. फिलहाल निर्वाचन आयोग की तरफ से अमृतपाल सिंह का नामांकन स्वीकार कर लिया गया है. 

अमृतपाल सिंह के अलावा पंजाब के एक दिग्गज नेता हैं, जिन्होंने जेल में रहते हुए चुनाव लड़ा था. यहीं नहीं 4 लाख से ज्यादा वोटों से चुनाव जीता भी था. अमृतपाल सिंह का नामांकन निर्वाचन आयोग की ओर से स्वीकार किए जाने के बाद अब उसका चुनाव लड़ना तो कंकर्म हो गया है. अब इस चुनाव में अमृतपाल जीत दर्ज कर पाएगा या नहीं ये तो आने वाला वक्त बताएगा. लेकिन, पंजाब के पूर्व आईपीएस अफसर और वरिष्ठ नेता सिमरनजीत सिंह मान भी जेल में रहते हुए चुनाव लड़ चुके हैं.

सिमरनजीत सिंह मान 1989 में भागलपुर जेल में बंद थे, उस समय उन्होंने तरनतारन से चुनाव लड़ा था. यहीं नहीं जेल में रहते हुए उन्होंने 4.5 लाख से अधिक वोटों से चुनाव जीता भी था. उस साल पंजाब में सिमरनजीत सिंह मान को सबसे बड़ी जीत मिली थी. हालांकि, संसद में उन्होंने बिना कृपाण के जाने से मना कर दिया था और इसके बाद त्यागपत्र दे दिया था. वहीं अब खडूर साहिब लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे अमृतपाल सिंह की सिमरनजीत सिंह मान सपोर्ट भी कर रहे हैं.

किस पार्टी से कौन लड़ रहा है चुनाव?
खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अमृतपाल सिंह और कांग्रेस की तरफ से कुलबीर सिंह जीरा, आम आदमी पार्टी से लालजीत सिंह भुल्लर, अकाली दल विरसा सिंह वल्टोहा और बीजेपी से मनजीत सिंह मन्ना मैदान में हैं. बता दें कि पंजाब में एक जून को वोटिंग होनी है. 

यह भी पढ़ें: Haryana Excise Policy: हरियाणा में नई एक्साइज पॉलिसी को सैनी कैबिनेट की मंजूरी, बढ़ाया गया देसी शराब का कोटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget