एक्सप्लोरर

Punjab Head Constable Murder Case: हेड कांस्टेबल के हत्यारों की पुलिस से मुठभेड़, एक को लगी गोली, चारों आरोपी गिरफ्तार

Barnala News: बरनाला में हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं.

Punjab News: पंजाब के बरनाला में हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के दृष्टिकोण के अनुसार पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.

डीजीपी गौरव यादव ने आगे बताया कि बरनाला पुलिस ने हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह की हत्या में शामिल सभी 4 आरोपियों को एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने 1 पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.

जानिए क्या था पूरा मामला

बीती 22 अक्टूबर रविवार देर रात की यह घटना है. बरनाला के एक रेस्तरां में बकाया बिल को लेकर वहां खाना खाने आए चार कबड्डी खिलाड़ियों का रेस्तरां कर्मचारियों से झगड़ा हो गया. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह और अन्य पुलिसकर्मी जब कबड्डी खिलाड़ियों को थाने ले जाने के लिए गाड़ी में बैठाने लगे तो आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया. इस हमले में हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

सीएम मान ने की मुआवजे की घोषणा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह की मौत पर दुख जताते हुए उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए सरकार देगी इसके अलावा एचडीएफसी बैंक से भी 1 करोड़ रुपये अलग से दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- Punjab Assistant Professor Suicide: पंजाब में सहायक प्रोफेसर की आत्महत्या पर राजनीतिक घमासान, प्रताप बाजवा ने सरकार को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget