एक्सप्लोरर

Governor Vs CM: पंजाब में सियासी ‘दंगल', हेलीकॉप्टर और सत्र को लेकर बढ़ी तनातनी, राज्यपाल बोले- ‘मर्यादा में रहें CM’

Punjab Politics: हेलीकॉप्टर और विधानसभा सत्र को लेकर सीएम मान और राज्यपाल पुरोहित के बीच खींचतान बढ़ती जा रही है. राज्यपाल ने सीएम मान को अपनी मर्यादा में रहकर बयान देने के लिए कहा है.

Punjab News: पंजाब में हेलीकॉप्टर और विधानसभा सत्र को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है. बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि मैं विधानसभा में मुख्य़मंत्री भगवंत मान की तरफ से दिए गए बयान से आहत हूं. उन्होंने मेरे द्वारा हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल करने पर सवाल उठाया है जबकि मैनें कभी भी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल अपने निजी काम के लिए नहीं किया है. ऐसे में अब मैं जब तक पंजाब का राज्यपाल हूं हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल नहीं करूंगा, जहां आना-जाना होगा कार से ही जाऊंगा. 

‘चिट्ठियों को लव लेटर कहकर मजाक उड़ाया’
राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने आगे कहा कि अब तक मैं तीन राज्यों का राज्यपाल, 3 बार सांसद और मंत्री रह चुका हूं. ऐसे में बतौर राज्यपाल मेरी जिम्मेदारी है कि सरकार संविधान के हिसाब ले चले. इसलिए मेरी तरफ से चिट्ठियां लिखकर सवाल से कुछ सवाल किए गए थे. लेकिन सीएम मान ने उन चिट्ठियों को लव लेटर कहकर मजाक उड़ाया है. एक मुख्यमंत्री का ऐसा आचरण ठीक नहीं है. 

विधानसभा की वैधता को लेकर भी उठे सवाल
राज्यपाल पुरोहित ने कहा कि विधानसभा का जो सत्र बुलाया गया था वो विधानसभा बजट स्तर का विस्तार था, जिसमें बजट स्तर से संबंधित काम पूरे किए जाने थे. लेकिन इस विधानसभा सत्र के दौरान ऐसा कुछ नहीं किया गया. इसलिए मैं विधानसभा सत्र की वैधता चेक कर रहा हूं. कुछ भी गलत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी. 

पीयू मामले में हरियाणा का साथ देने पर भी बोले पुरोहित
सीएम भगवंत मान ने पंजाब यूनिवर्सिटी के मामले में राज्यपाल पुरोहित पर हरियाणा का साथ देने आरोप लगाया था, जिसको लेकर पुरोहित ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी पर यूटी की 60 प्रतिशत हिस्सेदारी है और पंजाब की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी होने के बाद भी उसकी तरफ से लगभग 16-17 साल से कोई सहयोग नहीं दिया जा रहा. पंजाब को जहां 696 करोड रुपए देने थे दिए सिर्फ 203 करोड़ रुपए है ऐसे में हरियाणा सरकार 3 जिलों के कॉलेज को पंजाब यूनिवर्सिटी से जोड़कर सहयोग देने को तैयार है. जिसमें कुछ गलत भी नहीं है. राज्यपाल ने कहा सीएम को अपनी मर्यादा में रहकर बयान देने चाहिए. पंजाब सरकार में मेरी दखलअंदाजी के आरोप गलत है.  

यह भी पढ़ें: Haryana Punjab Weather Today: हरियाणा में कहीं बारिश तो कहीं उमस भरी गर्मी, 24 जून से पंजाब के मौसम आएगा बदलाव, आने वाला है मॉनसून

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget