एक्सप्लोरर

Punjab News: पराली न जलाने पर किसानों को मिले प्रति एकड़ ₹2500 मुआवजा, पंजाब सरकार केंद्र को भेजेगी प्रस्ताव

Stubble Burning: पंजाब के किसानों के लिए प्रदेश की सरकार ने पराली न जलाने पर मुआवजा देने की नई कार्ययोजना तैयार की है. इसके लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा जाएगा.

Punjab Stubble Burning: पंजाब की सरकार ने प्रदेश के किसानों के लिए धान की पराली नहीं जलाने वाले किसानों को 2500 रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा देने की कार्ययोजना बनाई है. इस मुआवजे का भुगतान पंजाब और दिल्ली सरकार द्वारा 500 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से दिया जाएगा. इसके साथ ही 1500 रुपये प्रति एकड़ का खर्च केंद्र उठाएगा, इसके लिए पंजाब सरकार केंद्र को यह प्रस्ताव भेजेगा.

पंजाब में पराली जलने से दिल्ली में होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए पंजाब और दिल्ली की सरकार ने मिलकर एक साथ यह कार्ययोजना तैयार की है. इसके लिए ही पंजाब सरकार ने किसानों को पराली जलाने के बजाय अन्य उपाय अपनाने के लिए प्रति एकड़ 2500 रुपये देने का प्रस्ताव तैयार किया है. 

इस प्रस्ताव को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब और दिल्ली की सरकारें 500-500 रुपये का भुगतान करेंगी, जबकि केंद्र को 1,500 रुपये का भुगतान करना होगा. इस प्रस्ताव के जरिए केंद्र सरकार से 1500 रुपये के हिस्से की मांग की गई. हालांकि दिल्ली सरकार पंजाब के प्रस्ताव से सहमत है, लेकिन इस मामले में केंद्र जो भी फैसला करेगा, दिल्ली सरकार प्रदूषण कम करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी.

पंजाब सरकार ने प्रस्ताव वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को भेजा

बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पंजाब सरकार के इस प्रस्ताव का जिक्र करते हुए कहा कि मेरी जानकारी के मुताबिक पराली जलाने से किसानों को दूर रखने के लिए पंजाब सरकार ने प्रस्ताव बनाकर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को भेजा है. अरविंद केजरीवाल ने कहा किसानों को मिलना वाला यह मुआवजा दिल्ली और एनसीआर में मुख्य रूप से पराली जलाने के कारण होने वाले वायु प्रदूषण के स्तर को काफी हद तक कम करेगा. सरकार इस मुआवजे के लिए किसानों के खेतों का सत्यापन करेगी. ऐसा पहली बार हो रहा कि किसानों के पराली न जलाने के लिए मुआवजे का प्रस्ताव आएगा.

Punjab News: 16 राज्यों में MBBS की 3,495 सीटें बढ़ाई गई, जानिए- पंजाब में कितनी सीटें बढ़ी

Weather Update: मध्य भारत में रुके मानसून को मिला उत्तर भारत का रास्ता, अगले 3 दिनों तक यूपी सहित इन राज्यों में होगी तेज बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab politics: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले हिंदू वोट बैंक पर सबकी नजर, हिंदुओं को रिझाने में AAP सबसे आगे
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले हिंदू वोट बैंक पर सबकी नजर, AAP सबसे आगे
पंजाब चुनाव से पहले पार्टी छोड़ने की तैयारी में मनीष तिवारी? कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका!
पंजाब चुनाव से पहले पार्टी छोड़ने की तैयारी में मनीष तिवारी? कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका!
पंजाब कांग्रेस के चीफ बने रहेंगे अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, चरणजीत सिंह चन्नी को मिली ये जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस के चीफ बने रहेंगे अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, चरणजीत सिंह चन्नी को मिली ये जिम्मेदारी
Punjab News: महिलाओं के लिए 1000 रुपये की योजना शुरू, विपक्ष ने कर्ज और देरी पर उठाए सवाल
पंजाब: महिलाओं के लिए 1000 रुपये की योजना शुरू, विपक्ष ने कर्ज और देरी पर उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
वैभव सूर्यवंशी को मौका ना देने पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए
वैभव सूर्यवंशी को मौका ना देने पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
Embed widget