एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: एक परिवार के एक ही व्यक्ति को टिकट देगी कांग्रेस, स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में हुआ फैसला

Punjab Election 2022: कांग्रेस पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक बुलाई थी. इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस पार्टी की ओर से अहम फैसला लिया गया है. कांग्रेस पार्टी ने साफ कर दिया है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में एक परिवार से एक ही व्यक्ति को टिकट दिया जाएगा. कांग्रेस वॉर रूम में पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को लगातार दूसरे दिन स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद यह जानकारी दी गई.

स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा 'एक परिवार के एक व्यक्ति को टिकट' का कड़ाई से पालन होगा. इससे पहले पंजाब स्क्रीनिंग की बैठक मंगलवार शाम को बैठक हुई थी. दोनों दौर की बैठकों में पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल हुए.

 इस बैठक में पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी, स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन, पंजाब के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ इसके साथ ही कई अन्य सदस्य मौजूद रहे. उम्मीद लगाई जा रही है कि अगले महीने तक कांग्रेस पंजाब विधानसभा के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर देगी. बैठक के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि अच्छे माहौल में दिल्ली में बैठक हुई, ज्यादातर सीट पर सहमति बन गई है. ऑल इज वेल, कांग्रेस चुनाव जीतेगी.

17 विधायकों के कट सकते हैं टिकट

वहीं स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा, सभी सीटों पर चर्चा हुई. एक और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी, उसके बाद सीईसी फैसला करेगी. एक नियम का कड़ाई से पालन किया जा रहा है कि एक परिवार के एक ही सदस्य को टिकट मिलेगा.

सूत्रों के अनुसार इस बार कांग्रेस पार्टी लगभग 60 मौजूदा विधायकों को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है. कांग्रेस 17 विधायकों के टिकट काटने पर विचार कर रही हैं. इनमें से अधिकतर विधायक कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी बताए जा रहे हैं. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि जनवरी के दूसरे हफ्ते में कांग्रेस पार्टी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है.

Punjab News: बिक्रम मजीठिया को फिलहाल हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, 10 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget