एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: सुखवीर सिंह बादल बोले- अरविंद केजरीवाल को वोट मांगने का कोई हक नहीं

पंजाब में चुनाव जैसे जैसे नजदीक आता जा रहा है. राज्य में चुनावी पारा भी बढ़ता जा रहा है. इसी बीच शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर निशाना साधा है.

Punjab Election: शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) ने बुधवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को पंजाब (Punjab) में वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि उन्होंने पिछले पांच साल के दौरान लंबे समय तक राज्य का दौरा नहीं किया था. सुखबीर बादल ने अपनी पार्टी के सुजानपुर (Sujanpur) के उम्मीदवार राज कुमार गुप्ता के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही. बादल ने कहा कि केजरीवाल कोविड-19 महामारी के दौरान भी पंजाब नहीं आए.

केजरीवाल ने दिया है पंजाब की जनता को धोखा
बादल ने केजरीवाल पर "पंजाबियों को फिर से धोखा देने" की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए लोगों से कहा, "आप पहले से ही पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (CM Amarinder Singh) द्वारा ली गई झूठी शपथ पर भरोसा करके पीड़ित हैं. अब, बाहरी लोगों की एक पार्टी आपसे एक मौका देने के लिए कह कर आपको लुभाने की कोशिश कर रही है. मैं आम आदमी पार्टी (APP) से पूछता हूं कि पंजाबियों को उस पर भरोसा क्यों करना चाहिए. इसके संयोजक पांच साल पहले पंजाब आए और उनकी पार्टी ने राज्य में प्रमुख विपक्षी दल के रूप में उभरने के लिए 20 सीटें भी जीतीं. हालांकि, लोगों की आवाज उठाने के बजाय, इसके 20 में से 11 विधायक कांग्रेस (Congress) में शामिल हो गए."

कोरोना काल में दिल्ली के सीएम ने नहीं किया पंजाब के लोगों की परवाह
बादल ने कहा,"केजरीवाल चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले साल में एक बार से अधिक पंजाब नहीं आए. उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में पंजाब को कोई दवाइयां भेजने की परवाह नहीं की. उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान राज्य का दौरा भी नहीं किया. यदि आप उन्हें मौका देते हैं और आम आदमी पार्टी (AAP) को सत्ता में चुनते हैं तो आप उन पर कैसे भरोसा कर सकते हैं कि वे आपके साथ खड़े हैं."


शिअद अध्यक्ष ने पंजाबियों से बाहरी लोगों को खारिज करने का आग्रह करते हुए कहा कि सिर्फ शिअद-बहुजन समाज पार्टी (BSP) का गठबंधन ही लोगों की क्षेत्रीय आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है.

यह भी पढ़ें-

Punjab Election: भगवंत मान के लिए प्रचार करेगा अरविंज केजरीवाल का परिवार, सुनीता केजरीवाल ने मान को देवर बताया

Punjab Election 2022: चरणजीत चन्नी ने आप पर किया पलटवार, कहा- माफी मांगने वाले मुझ पर लगा रहे हैं झूठे आरोप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget