एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: अमरिंदर सिंह ने विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर खत्म किए सारे कयास, इस सीट से ठोकेंगे ताल

Punjab Election: अमरिंदर सिंह के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर कई तरह के सवाल थे. लेकिन कैप्टन ने साफ कर दिया कि वो किस सीट से चुनाव लड़ेंगे.

Punjab Election 2022: कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब विधानसभा चुनाव में किस सीट से किस्मत आएंगे इस बात का जवाब मिल गया है. तमाम तरह के कयासों के बीच अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने साफ किया है कि वह पटियाला से ही 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. इसके साथ ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने विरोधियों नवजोत सिंह सिद्धू और अरविंदर केजरीवाल पर जमकर हमला बोला.

कैप्टन अमरिंदर से बार बार यह सवाल पूछा जा रहा था कि वह विधानसभा चुनाव किस सीट से लड़ेंगे. अमरिंदर सिंह ने कहा, ''आप मुझे कहां से चुनाव लड़वाना चाहते हैं? कहां से चुनाव लड़ने का मतलब क्या होता है. मैं पटियाला से चुनाव लड़ता आया हूं और यहीं से चुनाव लडूंगा.''

अमरिंदर ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल दोनों पर मुफ्त उपहार देने का वादा करने के लिए हमला किया. अमरिंदर सिंह ने कहा कि इन नेताओं को बताना चाहिए कि ये वादों को पूरा करने के लिए पैसे कहां से लेकर आएंगे. 

चुनावी वादों को लेकर बोला हमला

अमरिंदर ने मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में शुरू की गई कई योजनाओं के बारे में भी बताया. अमरिंदर ने कहा कि उन्होंने 2017 के राज्य विधानसभा चुनावों के दौरान किए गए 92 प्रतिशत चुनावी वादों को पूरा किया.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ''नवजोत सिद्धू और कांग्रेस के अन्य नेता संवाददाता सम्मेलन करते हैं और कहते हैं कि वे पांच साल के शासन की उपलब्धियों को सामने रखेंगे, लेकिन दूसरी तरफ वे लोगों को यह कहकर गुमराह करते हैं कि मैंने कुछ नहीं किया.''

अमरिंदर ने कहा कि राज्य में कांग्रेस नेता असमंजस में हैं कि लोगों को क्या बताया जाए. साथ ही कहा कि उन्हें एक बात पर कायम रहना चाहिए.

Punjab News: प्रकाश सिंह बादल का दावा- रैली में नहीं पहुंचे थे लोग, बीजेपी को कोई नहीं करता पसंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget