एक्सप्लोरर

Punjab Crime: कपूरथला में गाड़ी ओवरटेक करने पर विवाद, भीड़ ने 2 पुलिसकर्मियों पर तलवारों-लाठियों से किया हमला

Kapurthala Crime: पुलिस ने बताया कि एक अन्य कांस्टेबल वहां से गुजर रहा था, उसने अपने सहयोगी की मदद के लिए अपनी कार रोक दी, लेकिन उस पर भी भीड़ ने हमला कर दिया. इस घटना में एक राहगीर भी घायल हो गया.

Kapurthala Crime: पंजाब (Punjab) के कपूरथला (Kapurthala) जिले के एक गांव में भीड़ ने शनिवार को दो पुलिसकर्मियों पर कथित रूप से हमला कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कांस्टेबल परमिंदर सिंह (Parminder Singh) और कपूरथला-काला सिंगिया मार्ग पर स्थित तलवंडी मेहमा गांव के एक व्यक्ति के बीच उस समय झगड़ा हो गया, जब कांस्टेबल की कार ने ग्रामीण के वाहन को ओवरटेक कर लिया. पुलिस के मुताबिक उस व्यक्ति ने कथित तौर पर कांस्टेबल की कार को रोका और उसकी पिटाई की. इसके बाद लगभग 20 लोगों की भीड़ उसके साथ जुड़ गई और कांस्टेबल पर तलवारों और लाठियों से हमला कर दिया.

पुलिस ने बताया कि एक अन्य कांस्टेबल नवदीप सिंह, जो वहां से गुजर रहा था, उसने अपने सहयोगी की मदद के लिए अपनी कार रोक दी, लेकिन उस पर भी भीड़ ने हमला कर दिया. इस घटना में एक राहगीर भी घायल हो गया. नवदीप सिंह के अनुसार उसने जब परमिंदर को जख्मी देखा तो वह कार रोककर उसे ले जाने लगा तो किसी ने पीछे से उसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला करके जख्मी कर दिया. नवदीप ने बताया कि उसे झगड़े की वजह नहीं पता, लेकिन वहां पर मौजूद युवकों के पास तेजधार हथियार मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- Punjab Politics: बीजेपी नेता अश्विनी शर्मा ने बोला मान सरकार पर हमला, कहा- राज्य में कानून का शासन नहीं

हमलावरों की पहचान की जा रही है: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह बैंस ने कहा कि पुलिस हमलावरों की पहचान करने की प्रक्रिया में है और इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किया जाएगा. इस घटना में गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल परमिंदर सिंह को जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि पुलिस टीम जांच में जुट चुकी है और हमलावरों की शिनाख्त की जा रही है. जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget