एक्सप्लोरर

Congress नेताओं के बयान से दुखी हैं Aroosa Alam, कभी इंडिया वापस नहीं आएंगी

अरूसा आलम के जरिए पंजाब कांग्रेस के नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साध रहे हैं. आलम ने कहा है कि वह अब इंडिया वापस कभी नहीं आएंगी.

Punjab News: कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद से ही पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम (Aroosa Alam) चर्चा का विषय बनी हुई हैं. कांग्रेस के नेता अरूसा आलम का नाम लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला बोलने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं दे रहे. अरूसा आलम ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि वह कांग्रेस नेताओं के बयान सुनकर बेहद दुखी हैं. अरूसा आलम ने यह भी कहा है कि अब वह दोबारा इंडिया वापस कभी नहीं आएंगी.  

पंजाब (Punjab) के डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह आलम के आईएसआई के साथ संबंधों की जांच करेंगे. अमरिंदर सिंह ने हालांकि आलम का बचाव करते हुए ट्वीट किया था और कहा था कि आलम सरकार से अनुमति मिलने के बाद 16 साल तक इंडिया में आती रही हैं.  

आलम ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, ''मुझे विश्वास नहीं होता कि वो इतने नीचे गिर सकते हैं. सुखजिंदर सिंह रंधावा, नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू बहुत बड़े घाघ हैं. कैप्टन को नीचा दिखाने के लिए वो मेरे नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं. मैं उनसे पूछा चाहती हूं कि क्या वो इतने दिवालिया हो गए हैं कि उन्हें अपने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए मेरा नाम इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ रही है.''

पंजाब पर क्या कहा?

आलम ने हालांकि पंजाब की मौजूदा स्थिति पर टिप्पणी करने से इंकार किया. उन्होंने कहा, ''मैं पंजाब की स्थिति पर टिप्पणी नहीं करना चाहती. इससे मेरा मतलब नहीं है. मैं बस उनसे इतना कहना चाहती हूं कि उन्हें अपना घर संभालना चाहिए.''

बता दें कि अरूसा आलम कैप्टन अमरिंदर सिंह की करीबी दोस्त रही हैं. कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम रहते हुए अरूसा आलम कई सालों तक पंजाब में रही हैं.

Punjab News: राज्य में बढ़ता जा रहा है Dengue का कहर, 15 नवंबर तक नहीं मिलने वाली राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर
पंजाब में पराली पर लगाम की तैयारी, बनाए गए हॉटस्पॉट गांव
पंजाब में पराली पर लगाम की तैयारी, बनाए गए हॉटस्पॉट गांव

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
Embed widget