एक्सप्लोरर

Diwali 2023: भवंत मान और मनोहर लाल खट्टर ने लोगों से पर्यावरण-अनुकूल दिवाली मनाने का आग्रह किया, बंदी छोड़ दिवस पर दिया ये बयान

Deepawali 2023: दीपावली पर सीएम खट्टर ने कहा, 'ये त्योहार भगवान राम के आदर्शों को बताता है.' उन्होंने लोगों से भगवान राम के सिद्धांतों का पालन करते हुए बुराई से दूर रहने का संकल्प लेने का आग्रह किया.

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार (12 नवंबर) को रोशनी के त्योहार दिवाली और 'बंदी छोड़ दिवस' पर लोगों को शुभकामनाएं दीं. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी दिवाली के शुभ अवसर पर लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं. एक संदेश में सीएम मान ने लोगों से दिवाली और बंदी छोड़ दिवस के त्योहारों को पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि सदियों से लोग पूरी श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ दिवाली मनाते रहे हैं.

हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई, अंधेरे पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है और सकारात्मकता की ओर बढ़ने की याद दिलाता है. उन्होंने लोगों से प्रदूषण मुक्त उत्सव को बढ़ावा देते हुए पर्यावरण अनुकूल तरीके से त्योहार मनाने का आग्रह किया. पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने कहा कि दिवाली की जगमगाती रोशनी न सिर्फ हर घर को रोशन करती है बल्कि यह अंधेरे पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की जीत का भी प्रतीक है. उन्होंने आशा व्यक्त कि ''यह दिवाली एक बार फिर लोगों के लिए शांति, समृद्धि और खुशियां लाएगी. साथ ही उनके बीच सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे के बंधन को मजबूत करेगी.''

दिवाली को लेकर सीएम मान ने की ये अपील
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस पवित्र दिन ऐतिहासिक बंदी छोड़ दिवस भी मनाया जाता है. इसे पूरे पंजाब में मनाया जाता है. बंदी छोड़ दिवस 1620 में मुगल जेल से 52 राजाओं के साथ छठे सिख गुरु, गुरु हरगोबिंद की ऐतिहासिक रिहाई का प्रतीक है. उन्होंने लोगों से जाति, रंग, पंथ और धर्म के संकीर्ण विचारों से ऊपर उठकर पारंपरिक उत्साह के साथ दिवाली मनाने की भी अपील की. पंजाब के मुख्यमंत्री ने लोगों से कम पटाखे फोड़कर हरित और सुरक्षित दिवाली मनाने का भी आग्रह किया.

सीएम खट्टर ने दिया ये संदेश
हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने एक संदेश में, इस साल दिवाली के विशेष महत्व पर प्रकाश डाला क्योंकि भगवान राम का भव्य मंदिर अयोध्या में निर्माणाधीन है और इसका उद्घाटन जनवरी 2024 में किया जाना है. उन्होंने टिप्पणी की कि दिवाली भगवान राम की रावण पर विजय प्राप्त करने के बाद विजयी होकर अयोध्या लौटने की स्मृति में मनाई जाती है. उन्होंने कहा कि यह त्योहार भगवान राम के आदर्शों को बताता है और युवाओं से भगवान राम द्वारा निर्धारित सिद्धांतों का पालन करते हुए सामाजिक बुराइयों को खत्म करने का संकल्प लेने का आग्रह किया.

ये भी पढ़ें: Punjab News: बंदी छोड़ दिवस और दिवाली के अवसर पर स्वर्ण मंदिर रोशन, CM भगवंत मान ने दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget