एक्सप्लोरर

राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों से भगवंत मान नाराज, विधायकों को लेकर आएंगे दिल्ली, उठाएंगे ये बड़ा कदम

Bhagwant Mann News: राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के 6 अन्य सांसदों के बीजेपी में शामिल होने को लेकर राजनीति गरमाई हुई है. इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राष्ट्रपति से मिलेंगे.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है. पंजाब के विधायकों के साथ मुख्यमंत्री मान राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे. बीजेपी में शामिल हुए पंजाब के राज्यसभा सांसदों को रिकॉल (Recall) करने संबंधी अपना पक्ष रखेंगे. राघव चड्ढा और AAP के 6 अन्य सांसदों के बीजेपी में शामिल होने की सियासी घटनाक्रम के बाद आम आदमी पार्टी में हलचल बढ़ गई है. पार्टी आगे की रणनीति पर काम कर रही है.

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार (24 अप्रैल) को AAP में हुई इस टूट के बाद बीजेपी पर जमकर हमला बोला था. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी में शामिल होने वाले पंजाब के राज्यसभा सांसदों को गद्दार कहा था. सीएम ने कहा कि बीजेपी हमेशा से पंजाब विरोधी रही है और प्रदेश की जनता इन गद्दारों को सबक सिखाएगी.

'AAP छोड़कर जाने वाले सांसद पंजाब का प्रतिनिधित्व नहीं करते'

भगवंत मान ने मीडिया से बातचीत में कहा, ''पार्टी किसी भी व्यक्ति से बड़ी होती है. जो सांसद पार्टी छोड़कर गए हैं, वे पंजाब का प्रतिनिधित्व नहीं करते. बीजेपी हमेशा दूसरी पार्टियों में बाधाएं पैदा करती है. पंजाबी दिल से सभी से प्यार करते हैं, लेकिन अगर कोई उनके साथ विश्वासघात करता है, तो वे उसे कभी नहीं भूलते हैं. ये सिर्फ खुद को बचाने के लिए वहां गए थे. अब वहां भी इनके लिए जगह नहीं है क्योंकि ये बीजेपी के साथ हैं.''

पंजाब से ‘आप’ का किला हिला, 6 राज्यसभा सांसद के BJP में जाने से कैसे बदले सियासी समीकरण?

बीजेपी ने पंजाब के साथ विश्वासघात किया- भगवंत मान

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी ने पंजाब के साथ विश्वासघात किया है. मुख्यमंत्री ने कहा, ''वही ‘वॉशिंग मशीन’ शरद पवार, शिवसेना-यूबीटी और कांग्रेस के साथ भी इस्तेमाल की गई. बीजेपी का पंजाब में कोई आधार नहीं है.

राघव चड्ढा समेत AAP के 7 सांसदों का बीजेपी में विलय

AAP से इस्तीफे और बीजेपी में शामिल होने की घोषणा के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा शुक्रवार (24 अप्रैल) को बीजेपी दफ्तर जाकर पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की थी. इस दौरान उनके साथ अशोक मित्तल और संदीप पाठक भी मौजूद थे. इससे पहले राघव चड्ढा ने कहा था कि के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के दो-तिहाई से अधिक सांसदों ने बीजेपी में विलय कर लिया है. सात सांसदों ने उस दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसे राज्यसभा के अध्यक्ष को सौंपा गया. 

राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के BJP में जाने से AAP का राष्ट्रीय दर्जा खतरे में? कांग्रेस विधायक ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
Advertisement

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget