एक्सप्लोरर

केजरीवाल की पंजाब AAP विधायकों के साथ बैठक, सीएम भगवंत मान बोले- गलत काम से बचें

पंजाब की आप सरकार के सभी विधायकों के साथ सीएम भगवंत मान ने मीटिंग की. इस मीटिंग में आप मुखिया अरविंद केजरीवाल भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े.

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी (आप) के सभी विधायकों के साथ आज रविवार को मोहाली में मीटिंग की. इस मीटिंग में आप मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े. इस मीटिंग में सीएम भगवंत मान ने सभी आप विधायकों को गलत काम करने से बचने की नसीहत दी है.

सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करके लिखा- अरविंद केजरीवाल जी ने आज आप विधायकों को संबोधित किया. श्री अरविंद केजरीवाल की ईमानदार राजनीति को आगे बढ़ाने, पंजाब को फिर से समृद्धि के रास्ते पर ले जाने के लिए  हम सभी को विनम्रता से लोगों की सेवा करनी है और किसी भी गलत काम से बचना है.

आप विधायकों के साथ हुई मीटिंग में सीएम भगवंत मान ने कहा पंजाब के हर दूसरे व्यक्ति ने हमें वोट दिया है, तो ये प्यार हम पंजाब के लोगों के लिए ही लगाएंगे. पहले ये होता था ऑर्डर कोई और देता था सस्पेंड कोई और होता था,ये अब नहीं चलेगा. हमने 25,000 नौकरियों का वादा किया है,एक महीने के भीतर भर्तियां निकलेगी.

Punjab News : सीएम भगवंत मान और AAP विधायकों के साथ अरविंद केजरीवाल की बैठक, BJP पर साधा निशाना

पंजाब के मोहाली में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान और AAP नेता राघव चड्ढा भी मौजूद रहे. दिल्ली के सीएम और आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा पंजाब में एंटी करप्शन हेल्पलाइन शुरू की गई. 25,000 नौकरियों का ऐलान किया गया, इससे लोगों की हमसे उम्मीद अब विश्वास में बदलती जा रही है. 

सीएम केजरीवाल ने कहा- भगवंत मान ने 16 तारीख़ को शपथ ली, 3 दिनों में ही लोगों को काम करके दिखाया. पुराने मंत्रियों की सुरक्षा हटाकर उसे जनता के लिए लगाया गया. अक्टूबर में फसलें बर्बाद हुई थी,उसका मुआवज़ा किसानों के जिलों में पहुंच गया,3-4 दिनों में किसानों को उसका चेक मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget