एक्सप्लोरर

Punjab Politics: दूसरी पार्टी से आए नेताओं को तवज्जों देने पर अपनों से घिरी पंजाब BJP, सुखमिंदरपाल सिंह बोले- ‘धक्का और अन्याय’..

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी के पूर्व नेताओं की तरफ से अब कांग्रेस और अकाली दल से बीजेपी में शामिल हुए नेताओं को कोर कमेटी में जगह दिए जाने की वजह से विरोध शुरू हो गया है.

Punjab News: पंजाब में सभी राजनीतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव से पहले अपने चुनावी समीकरण साधने में लगी हुई है. इसके लिए पंजाब बीजेपी ने सोमवार के अपने पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की. लेकिन अब इन पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर ही बीजेपी में अंदरखाने विवाद शुरू हो गया है. जिसकी वजह है पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के समय पहले और बाद में कांग्रेस और अकाली दल के कई पूर्व मंत्रियों और नेताओं का बीजेपी में शामिल होना. दरअसल, कांग्रेसी मंत्रियों और शिअद नेताओं को पार्टी पदाधिकारियों में शामिल किए जाने से बीजेपी के पुराने नेता नाराज है.  

BJP के पुराने नेता करने लगे विरोध
पंजाब बीजेपी के पुराने नेता विरोध करने में लगे है कि उनको छोड़कर कुछ दिन पहले कांग्रेस और अकाली दल छोड़कर आए नेताओं को ज्यादा तरजीह दी जा रही है. इसको लेकर बीजेपी के नेता सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल ने तो खुलकर आपत्ति दर्ज करवाई है. बीजेपी प्रदेश अध्यत्र सुनील जाखड़ और पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत अन्य पूर्व कांग्रेस और अकाली दल के नेताओं को जिम्मेदारियां दिए जाने की वजह का पुराने बीजेपी नेता विरोध कर रहे है. 

बीजेपी में कांग्रसियों का लगा है जमावड़ा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं कि अगर बात करें तो पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस पंजाब के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ बीजेपी में शामिल हुए. इसके अलावा पूर्व कांग्रेसी वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, पूर्व कांग्रेसी मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी, पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका और पूर्व विधायक एवं मंत्री केवल सिंह ढिल्लों भी कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए है.

अकाली दल के पूर्व नेताओं को भी कोर कमेटी में किया शामिल
अकाली दल छोड़कर जालंधर उप-चुनाव के दौरान बीजेपी में शामिल हुए पूर्व डिप्टी स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल को कोर कमेटी में शामिल किया गया है. इसके अलावा अकाली दल से अमनजोत कौर रामूवालिया और अकाली दल के पूर्व विधायक अविनाश चंद्र को भी कोर ग्रुप में जगह दी गई है. 

यह भी पढ़ें: Haryana Election 2024: हरियाणा में अपना जनाधार तराशने उतरेगी BSP, पिछले चुनाव में मिले थे 7% वोट, वोटबैंक पर नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
Embed widget