एक्सप्लोरर

कम कीमत पर धान की खरीद को लेकर घिरी AAP सरकार, BJP ने कांग्रेस पर भी बोला हमला

Punjab Politics: किसानों से कम कीमत पर धान की खरीद को लेकर पंजाब सरकार विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ गई है. इसी कड़ी में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि आप की मंशा साफ नहीं है.

Punjab News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने किसानों से कम कीमत पर धान की खरीद को लेकर राज्य की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की शनिवार को आलोचना की और धान उत्पादकों की दुर्दशा का मुद्दा नहीं उठाने के लिए कांग्रेस पर भी निशाना साधा. किसानों की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी की मांग के बीच जाखड़ ने कहा कि पंजाब में गेहूं और धान पर एमएसपी की गारंटी है.

सुनील जाखड़ ने  'एक्स' पर एक वीडियो जारी कर कहा कि प्रत्येक अनाज की खरीद एमएसपी पर की जाती है, लेकिन इस बार ऐसा क्या हुआ कि किसानों को (धान पर) प्रति क्विंटल 200 से 350 रुपये की कटौती का सामना करना पड़ा. जाखड़ ने सवाल किया इस पर कांग्रेस सांसदों ने विरोध-प्रदर्शन क्यों नहीं किया? क्या किसानों की आवाज उठाना उनकी जिम्मेदारी नहीं है? उन्होंने आरोप लगाया, 'एक जिम्मेदार विपक्ष की तरह काम करने के बजाय कांग्रेस ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रहना चुना. हमें समाज के वंचित वर्गों के लिए आवाज उठाने वालों की जरूरत है और अब किसानों के लिए आवाज उठाने का समय आ गया है.

'AAP की मंशा साफ नहीं है’
जाखड़ ने कहा कि केंद्र ने धान खरीद के लिए राज्य को 44 हजार करोड़ रुपये भेजे हैं. उन्होंने कहा कि किसी ने भी किसानों के लिए आवाज नहीं उठाई. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में लोगों की आवाज उठाने की हिम्मत नहीं है, जबकि 'आप' की मंशा साफ नहीं है. आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए जाखड़ ने किसानों से भगवंत मान सरकार से एमएसपी का हिसाब लेने को कहा.

इससे पहले कांग्रेस के सांसदों ने धान खरीद में कथित देरी और उर्वरक की कमी के खिलाफ संसद में विरोध प्रदर्शन किया था. उन्होंने सरकार से उन किसानों को मुआवजा देने की बात कही थी, जिनकी फसल को एमएसपी पर बेचने को मजबूर होना पड़ा. सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने इसके लिए बीजेपी और पंजाब की आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया.

यह भी पढ़ें: पंजाब में सब्सिडी का 95 प्रतिशत बिजली पर खर्च, सभी राज्यों को किया पीछे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget