एक्सप्लोरर

Punjab Politics: पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर BJP के निशाने पर मान सरकार, सुनील जाखड़ बोले- ‘राज्य पूर्ण अराजकता...’

Sunil Jakhar News: पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने भगवंत मान सरकार को घेरा है. साथ ही तरन तारन में सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, इसको लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए गए हैं.

Punjab: पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर हमला करते हुए प्रदेश बीजेपी प्रमुख सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य पूर्ण अराजकता के पथ पर तेजी से जा रहा है. रविवार को तरन तारन जिले में दो अज्ञात हमलावरों की ओर से एक सरपंच की हत्या कर दिए जाने पर सुनील जाखड़ ने सरकार को घेरा. उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस में निराशा का माहौल है और राज्य तेजी से पूर्ण अराजकता के पथ पर जा रहा है. रोजाना हत्या, जबरन वसूली और अपहरण की घटनाओं ने सभी पंजाबियों के रोजमर्रा के जीवन में दहशत पैदा कर दी है लेकिन मुख्यमंत्री गहरी निद्रा में हैं.

वहीं पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भी सरपंच की हत्या को लेकर पंजाब में लॉ एंड आर्डर को लेकर सवाल खड़े किए हैं. राजा वडिंग ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "चीमा कलां के सरपंच सोनू चीमा की दिनदहाड़े हत्या बड़े-बड़े दावों पर करारा तमाचा है. आम आदमी पार्टी पंजाब की आम जनता की रक्षा नहीं कर सकती. शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं."

कटिंग करवाते समय सरपंच को मारी थी गोली

बता दें कि तरन तारन जिले के गांव अड्डा झबाल के रहने वाले सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. सरपंच अवन कुमार सैलून में बाल कटवा रहे थे, इस दौरान दो हमलावर बाइक पर सवार होकर आए, उसमें से एक ने दुकान के अंदर घुसकर सरपंच पर गोलियां चलाईं. फिर आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए. ये पूरी घटना एक सीसीटीवी में भी कैद हो गई थी. गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सरपंच को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. सरपंच लंबे समय से राजनीति में सक्रिय थे.

यह भी पढ़ें: Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ में एक हुए AAP-कांग्रेस, मिलकर लड़ेंगे मेयर का चुनाव, क्या पंजाब में भी हो पाएगा गठबंधन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget