एक्सप्लोरर

Punjab News: असिस्टेंट प्रोफेसर आत्महत्या मामले में राज्यपाल से हस्तक्षेप करने की मांग, पंजाब BJP प्रमुख ने साधा निशाना

Chandigarh News: असिस्टेंट प्रोफेसर आत्महत्या में अब पंजाब बीजेपी मुखिया सुनील जाखड़ ने पंजाब सरकार को घेरा है. वहीं राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है.

Punjab News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ ने रूपनगर में नौकरी की इच्छुक महिला की आत्महत्या के मामले में बुधवार को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से हस्तक्षेप की मांग की. महिला ने एक कथित नोट में राज्य के शिक्षा मंत्री को अपनी खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराया है. सुनील जाखड़ मृतक बलविंदर कौर के परिवार के सदस्यों के साथ यहां पुरोहित से मिले. शिक्षिका की नौकरी की इच्छुक कौर (35) ने 21 अक्टूबर को रूपनगर में एक नहर में कथित तौर से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. 

मंत्री के खिलाफ कार्रवाई ना होने तक अंतिम संस्कार से इनकार
मृतक शिक्षिका ने एक कथित ‘सुसाइड नोट’ छोड़ा था जो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस नोट में कौर ने शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस का नाम लिया और उन्हें जिम्मेदार ठहराया. कौर ने लिखा कि उन्हें सहायक प्रोफेसर पद के लिए दिसंबर 2021 में नियुक्ति पत्र दिया गया था, जिसके लिए उन्होंने आवेदन किया था, लेकिन अगस्त 2022 में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने पूरी चयन प्रक्रिया को रद्द कर दिया था.

उनके परिवार के सदस्य बैंस के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर रूपनगर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से भी इनकार कर दिया है.

पति और ससुर के खिलाफ भी मामला दर्ज
चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत में सुनील जाखड़ ने कौर की आत्महत्या पर आम आदमी पार्टी नीत सरकार की आलोचना की. उन्होंने कहा, ''यह घटना राज्य सरकार के लिए एक कलंक है. उन्होंने आरोप लगाया कि कौर को अपनी जान लेने के लिए मजबूर किया गया. बीजेपी नेता ने कौर की आत्महत्या से संबंधित परिस्थितियों की समयबद्ध कार्रवाई की मांग की और राज्यपाल से पीड़ित परिवार के लिए समय पर न्याय सुनिश्चित करने के लिए व्यक्तिगत रूप से मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया. कौर की मौत के बाद, उनके भाई हरदेव सिंह की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुरू में उनके पति और ससुर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था.

सुसाइड नोट और मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा
कौर के फोन से वाइस संदेश मिला था जिससे पता चलता है कि वह पति से नाराज थीं। इसी के आधार पर शिकायत दर्ज कराई गई थी. लेकिन मंगलवार को हरदेव सिंह ने पुलिस के समक्ष नया बयान दर्ज कराया जिसमें उन्होंने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. रूपनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेकशील सोनी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि कथित ‘सुसाइड नोट’ और कौर के मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है और पुलिस फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद उचित कार्रवाई करेगी. शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी समेत विपक्षी दलों ने ‘आप’ नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें: Gurugram: गुरुग्राम के सेक्टर-40 में चल रहे अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर छापा, संचालक गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget