एक्सप्लोरर

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में तीन अहम विधेयक पारित

Punjab Government: पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में तीन विधेयक पारित हुए है. जिनसे स्टाम्प शुल्क सरल होगा और 'मेरा घर मेरे नाम' योजना को गति मिलेगी. सरकार का उद्देश्य आम लोगों को सीधा लाभ पहुंचाना है.

पंजाब विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में मंगलवार (30 दिसंबर) को तीन महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित किया गया. इन विधेयकों का उद्देश्य राज्य में भूमि, संपत्ति और राजस्व से जुड़े मामलों को सरल बनाना और आम लोगों को सीधा लाभ पहुंचाना है.

पारित किए गए विधेयकों में 'पंजाब आबादी देह (अधिकार अभिलेख) संशोधन विधेयक 2025', भारतीय स्टाम्प (पंजाब द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2025 और पंजाब भूमि राजस्व (संशोधन) विधेयक 2025 शामिल हैं.

संशोधन से आम लोगों पर कम होगा आर्थिक बोझ

राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने सदन में विधेयकों की जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय स्टाम्प अधिनियम 1899 में किए गए संशोधन से स्टाम्प शुल्क की व्यवस्था को अधिक व्यावहारिक बनाया गया है. अब संपत्ति के स्वामित्व विलेख जमा करने, बंधक रखने और समतुल्य बंधक से संबंधित स्टाम्प शुल्क को युक्तिसंगत बनाया गया है. जिससे एक ही ऋण लेनदेन के लिए शुल्क के दोहराव को समाप्त किया गया है.

आपत्तियों और अपीलों के लिए कम की गई तय समय सीमा

उन्होंने 'पंजाब आबादी देह' संशोधन विधेयक पर बोलते हुए कहा कि इसमें आपत्तियों और अपीलों के लिए तय समय सीमा को कम किया गया है. इससे सरकार की 'मेरा घर मेरे नाम' योजना को तेजी से लागू करने में मदद मिलेगी. खास तौर पर 'आबादी देह' क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय पर उनके घरों का कानूनी स्वामित्व मिल सकेगा.

भूमि और संपत्ति से जुड़े मामलों में बढ़ेगी पारदर्शिता

सरकार का मानना है कि इन तीनों विधेयकों से भूमि और संपत्ति से जुड़े मामलों में पारदर्शिता बढ़ेगी. विवाद कम होंगे और लोगों को उनके अधिकार आसानी से मिल पाएंगे. यह कदम राज्य में प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

ये भी पढ़िए- बिहार: सरकारी आवास पर सियासत तेज, RJD ने जेडीयू सांसदों और मांझी के बंगले को लेकर लिखा पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग
पंजाब: फाजिल्का में बारिश से अनाज मंडी बनी तालाब, धान डूबने से किसान परेशान
पंजाब: फाजिल्का में बारिश से अनाज मंडी बनी तालाब, धान डूबने से किसान परेशान
पंजाब: सुखबीर बादल ने गठबंधन पर खोले पत्ते, AAP-कांग्रेस पर क्या बोले?
पंजाब: सुखबीर बादल ने गठबंधन पर खोले पत्ते, AAP-कांग्रेस पर क्या बोले?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget