एक्सप्लोरर

Punjab Assembly Session: पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आज, बीजेपी चंडीगढ़ में लगाएगी जनता की विधानसभा

Punjab News: विधानसभा की कार्यवाही में बीजेपी के दोनों विधायक सदन जाएंगे लेकिन, बीजेपी नेता चंडीगढ़ में जनता की विधानसभा लगाएंगे. सोमवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने यह जानकारी दी थी.

Chandigarh News: पंजाब विधानसभा (Punjab Assembly) का विशेष सत्र मंगलवार को बुलाया गया है.सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरु होगी.इससे पहले पंजाब विधानसभा का एक विशेष सत्र 22 सितंबर को बुलाया गया था. लेकिन राज्यपाल ने इसको दी गई अपनी मंजूरी वापस ले ली थी. उन्होंने कहा था कि केवल विश्वास मत हासिल करने के लिए विधानसभा का सत्र नहीं बुलाया जा सकता है. इसके बाद भगवंत मान कैबिनेट ने 27 सिंतबर की विधानसभा का यह नियमित सत्र बुलाया. इस पर राज्यपाल ने सरकार से सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों के बारे में पूछा.सरकार की ओर से जानकारी दिए जाने के बाद उन्होंने सत्र को मंजूरी दे दी. सत्र के काफी हंगामेदार रहने की संभावना है.

विधानसभा सत्र के दौरान बीजेपी क्या करेगी

आज विधानसभा की कार्यवाही के दौरान बीजेपी के दोनों विधायक सदन में जाएंगे लेकिन, बीजेपी नेता चंडीगढ़ में जनता की विधानसभा लगाएंगे. सोमवार को बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक के बाद पंजाब बीजेपी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने इस बात का ऐलान किया था.

इस सत्र को लेकर भी राजनीति शुरू हो गई है. पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने  शुक्रवार को सत्र में उठाए जाने वाले विधायी कार्य का विवरण सरकार से मांगा था.सरकार ने शनिवार को राज्यपाल को सूचित किया था कि 27 सितंबर को होने वाले सत्र में पराली जलाने,माल और सेवा कर और बिजली आपूर्ति जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.इसके बाद राज्यपाल ने सत्र को मंजूरी दी.

राज्यपाल बनाम भगवंत मान सरकार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल के इस कदम पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि 'यह अति हो गई है'. उनके इस बयान के बाद राज्यपाल ने पलटवार करते हुए मान से कहा कि उनके कानूनी सलाहकार उन्हें पर्याप्त जानकारी नहीं दे रहे हैं.सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने राज्यपाल पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह बीजेपी के इशारे पर काम कर रहे हैं.इससे पहले राज्यपाल ने सरकार को 22 सितंबर को विश्वास प्रस्ताव लाने के लिए विशेष सत्र बुलाने से रोक दिया था.

दरअसल आम आदमी पार्टी के कुछ विधायकों ने आरोप लगाया था कि उन्हें सरकार गिराने के लिए 20-20 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया था. इसके बाद आप ने बीजेपी पर पंजाब में भी ऑपरेशन लोटस चलाने का आरोप लगाया था. बीजेपी ने आप के इन आरोपों से इनकार करता हुए कहा था कि भगवंत मान सरकार को सबसे बड़ा खतरा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से है. 

पंजाब की 117 सदस्यों वाली विधानसभा में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी के 92, कांग्रेस के 18, बीजेपी के दो और बसपा का एक सदस्य है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Political Crisis: हरियाणा के गृहमंत्री ने अशोक गहलोत पर दिया ये बयान, कहा- जो भी चल रहा है...

Punjab News: पंजाब-हरियाणा में भारी बारिश से सब्जियों की कीमतों में लगी आग, जानें- ताजा भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
क्या पंजाब में बीजेपी- अकाली दल का फिर से होगा गठबंधन? इस बात से अटकलें तेज
क्या पंजाब में बीजेपी- अकाली दल का फिर से होगा गठबंधन? इस बात से अटकलें तेज
'राजनीतिक दबाव में...', अमृतसर CP के तबादले पर पूर्व DGP का खुलासा
'राजनीतिक दबाव में...', अमृतसर CP के तबादले पर पूर्व DGP का खुलासा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget