एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने बनाई पार्टी, लड़ेंगे पंजाब विधानसभा का चुनाव, जानिए क्या है नाम

Punjab Election 2022: किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने अपनी नई पार्टी की घोषणा कर दी है. उनकी नई पार्टी का नाम 'संयुक्त संघर्ष पार्टी' होगा.

Gurnam Singh Charuni Party: भारतीय किसान यूनियन के लीडर गुरनाम सिंह चढूनी ने शनिवार को अपनी नई पार्टी का ऐलान किया.  उन्होंने अपनी पार्टी का नाम 'संयुक्त संघर्ष पार्टी' रखा है. चढूनी ने इसकी घोषणा चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की. इस अवसर पर उन्होंने अगले साल होने वाले पंजाब चुनाव को लड़ने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि देश में पार्टियों की कमी नहीं है परन्तु आज देश में बदलाव की जरूरत है. इन पार्टियों ने राजनीति को व्यापार बना लिया है. राजनीति में बदलाव लाने के लिए, राजनीति को शुद्ध करने के लिए हम अपनी नई धर्मनिरपेक्ष पार्टी लॉन्च कर रहे हैं. 

धर्मनिरपेक्ष और जाति निरपेक्ष होगी पार्टी
चढूनी ने आगे कहा, ''राजनीतिक पार्टियों ने बिजनेस बना लिया है, पैसे से सत्ता और सत्ता से पैसा बनाने का. इनका काम हो गया है. कोरोना काल में 97 प्रतिशत लोगों की आमदनी घटी, सिर्फ 3 फीसदी लोगों की ही आमदनी बढ़ी है. गरीब और गरीब होता गया वहीं अमीर और अमीर होता जा रहा है. सरकार पूंजीवाद के हित की नीति बनाती है लेकिन आम आदमी के लिए नहीं. हमारी पार्टी धर्मनिरपेक्ष और जाति निरपेक्ष होगी.''

पैसे वाले बना रहे गरीबों की नीति
किसान नेता ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पैसे वाले लोग अब गरीबों के लिए नीतियां बना रहे हैं. हमारी पार्टी सब धर्मों और जातियों के लिए बनाई गई पार्टी होगी. हमारी पार्टी में ग्रामीण, शहरी, मजदूर, किसान और रहड़ी पटरी के लोग होंगे. बता दें कि भारतीय किसान यूनियन के लीडर गुरनाम सिंह चढूनी ने नई पार्टी की घोषणा करते हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की बात कही है. 

ये भी पढ़ें-
 
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget