एक्सप्लोरर

Punjab Assembly Election 2022: बिक्रमजीत मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 23 फरवरी तक गिरफ्तारी पर रोक

Punjab Assembly Election News: पंजाब में शिरोमणि अकाली दल नेता और अमृतसर से पार्टी प्रत्याशी बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को अंतरिम राहत मिली है.

Punjab Election News: पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) नेता और अमृतसर पूर्व (Amritsar East) से पार्टी प्रत्याशी बिक्रमजीत सिंह मजीठिया (Bikramjit Singh Majithia) को अंतरिम राहत मिली है. ड्रग्स से जुड़े एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 23 फरवरी तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि 24 फरवरी को मजिठिया निचली अदालत में समर्पण कर के नियमित जमानत की मांग करें. सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार को नसीहत भी दी. सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि  ऐसी छवि न बनाएं कि आप राजनीतिक उद्देश्य से प्रतिद्वंदियों पर कार्रवाई कर रहे हैं. इसके साथ ही कोर्ट ने मजीठिया को चुनाव प्रचार करने के लिए हरी झंडी दे दी है.

आज खत्म हो रही थी डेडलाइन
बीते दिनों पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 25 जनवरी को मजीठिया को तीन दिन की राहत दी थी. हाईकोर्ट ने कहा था कि मजीठिया सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सकते हैं. अदालत ने कहा था कि पुलिस इन तीन दिनों में मजीठिया को गिरफ्तार नहीं कर पाएगी.   

उधर शीर्ष अदालत में अर्जी दाखिल होने के बाद कोर्ट ने मजीठिया को 31 जनवरी तक राहत दी थी. शीर्ष अदालत ने पंजाब सरकार से जमानत अर्जी पर सुनवाई तक कोई कार्रवाई नहीं करने को कहा था. 

अमृतसर ईस्ट और मजीठा से हैं प्रत्याशी
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एन. वी. रमण, जज जस्टिस ए. एस. बोपन्ना और जज जस्टिस हिमा कोहली की पीठ ने मजीठिया की याचिका पर सुनवाई की.

मजीठिया, पंजाब में मजीठा और अमृतसर ईस्ट सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. अमृतसर ईस्ट में वह पंजाब कांग्रेस के चीफ नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ प्रत्याशी हैं. पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा की 117 सीटों पर मतदान होगा और 10 मार्च को परिणाम घोषित होंगे.

Punjab Election 2022: सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने बरनाला के भदौड़ से भरा पर्चा

Aditi Singh Photos: बीजेपी नेता Aditi Singh ने अंगद सिंह के साथ दो बार लिए थे सात फेरे, देखिए दोनों की शादी की रेयर तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget